return to news
  1. SBI Funds Management IPO: आखिरी दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, अब तक 8.67 गुना भरा इश्यू

मार्केट न्यूज़

SBI Funds Management IPO: आखिरी दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, अब तक 8.67 गुना भरा इश्यू

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 16, 2026, 13:47 IST

सारांश

SBI Funds Management IPO: इसका प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके एक लॉट में 26 शेयर हैं। IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 17 जुलाई को फाइनल होने की संभावना है। इसके बाद कंपनी के शेयर 21 जुलाई को BSE और NSE पर सूचीबद्ध (लिस्ट) हो सकते हैं।

SBI Funds Management IPO

SBI Funds Management IPO: यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS पर आधारित है।

SBI Funds Management IPO को आज 16 जुलाई को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन अब तक यह पब्लिक इश्यू 8.67 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे अब तक कुल 1,07,70,79,172 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 12,45,63,536 शेयर हैं। यह IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 9,812.91 करोड़ रुपये जुटाने के लिए लाया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसका प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके एक लॉट में 26 शेयर हैं। IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 17 जुलाई को फाइनल होने की संभावना है। इसके बाद कंपनी के शेयर 21 जुलाई को BSE और NSE पर सूचीबद्ध (लिस्ट) हो सकते हैं।

SBI Funds Management IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 12.67 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 18.13 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 2.78 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 3.89 गुना
  • शेयरहोल्डर रिजर्वेशन होल्डर- 7.82 गुना
  • टोटल- 8.67 गुना
  • (16 Jul 2026 | 01:27:00 PM)

इन पैसों का क्या करेगी कंपनी?

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं कर रही है, बल्कि इसके मौजूदा प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। प्रमोटर्स में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI और अमुंडी इंडिया होल्डिंग शामिल हैं, जो बाजार में अपने शेयर बेच रहे हैं।

पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होने के कारण इस आईपीओ से मिलने वाला एक भी रुपया SBI फंड्स मैनेजमेंट कंपनी के पास नहीं जाएगा। यह पूरा पैसा शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स यानी SBI और अमुंडी के पास जाएगा। कंपनी को इस आईपीओ से केवल शेयर बाजार में लिस्ट होने का फायदा मिलेगा और ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी।

SBI Funds Management का बिजनेस

SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड देश की सबसे बड़ी और पुरानी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में इसकी हिस्सेदारी लगभग 15.3 परसेंट है। कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पिछले कुछ सालों में काफी शानदार रहा है। वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,067.38 करोड़ रुपये रहा है, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

कंपनी का मुख्य रेवेन्यू एसेट मैनेजमेंट फीस से आता है। भारत में म्यूचुअल फंड का फ्यूचर काफी उज्ज्वल माना जा रहा है क्योंकि लोग अब बैंक डिपॉजिट से निकलकर म्यूचुअल फंड की तरफ बढ़ रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख