return to news
  1. Q1 Results Highlights: Jio Financial का मुनाफा 2.55 गुना बढ़ा, Wipro समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: Jio Financial का मुनाफा 2.55 गुना बढ़ा, Wipro समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

4 min read | अपडेटेड July 16, 2026, 19:22 IST

सारांश

Q1 Results Live: आज CEAT, South Indian Bank, WeWork India Management, Borosil Renewables, Newgen Software Technologies और Alok Industries जैसी कई कंपनियों के नतीजे घोषित हो रहे हैं।

Q1 Results

Q1 Results: आज नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों में Hathway Cable and Datacom और 5paisa Capital भी शामिल हैं।

Q1 Results: वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजों का सिलसिला जारी है। गुरुवार, 16 जुलाई को कई बड़ी कंपनियां अपने अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। आज नतीजे घोषित करने वाली प्रमुख कंपनियों में Wipro, Jio Financial Services, Tech Mahindra, BHEL, Polycab India, ITC Hotels, Piramal Finance, और 360 ONE WAM शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा CEAT, South Indian Bank, WeWork India Management, Borosil Renewables, Newgen Software Technologies, Alok Industries, Sterling and Wilson Renewable Energy, DB Corp, Hathway Cable and Datacom और 5paisa Capital समेत कई अन्य कंपनियां भी अपने Q1 नतीजे जारी कर रही हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

06:10 PM: Jio Financial Services का मुनाफा 2.55 गुना बढ़ा

Jio Financial Services ने आज 16 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 2.55 गुना बढ़कर 830 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 325 करोड़ रुपये था। कंपनी की टोटल इनकम भी 2004 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 619 करोड़ रुपये थी।

04:39 PM: Tech Mahindra का मुनाफा 28% उछला

IT कंपनी टेक महिंद्रा ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1465 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,141 करोड़ रुपये था।

Q1FY27 में कंपनी का ऑपरेशन से कुल रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया। Q1FY26 में यह 13351 करोड़ रुपये था।

04:09 PM: Wipro को ₹3352 करोड़ का मुनाफा

अप्रैल-जून तिमाही में Wipro का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.65 फीसदी बढ़कर ₹3352 करोड़ हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹3330 करोड़ था। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफे में 4.28% की गिरावट आई है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 2 रुपये के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

02:31 PM: स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी का PAT 70% उछला

स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ने गुरुवार को जून तिमाही में ₹54 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल की इसी अवधि में हुए ₹31.97 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले 69.60% ज्यादा है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि के ₹1762 करोड़ से 9.74% घटकर ₹1,590 करोड़ रह गया।

02:30 PM: BHEL का नेट प्रॉफिट ₹377 करोड़ पर

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में ₹376.71 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को ₹455.50 करोड़ का नेट लॉस हुआ था। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 40.29% बढ़कर ₹7,698 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में ₹4,587 करोड़ था।

02:29 PM: साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा ₹378 करोड़ पर

साउथ इंडियन बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की जून तिमाही में 17.29% बढ़कर ₹378 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹321.95 करोड़ था।

02:27 PM: पॉलीकैब इंडिया का के नेट प्रॉफिट में 32% का उछाल

पॉलीकैब इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 32.46% की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी का मुनाफा ₹784 करोड़ रहा। कंपनी ने एक साल पहले ₹592.12 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू 39.01% बढ़कर ₹8,210 करोड़ हो गया।

01:03 PM: न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक का मुनाफा 26% उछला

न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 26.35% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹63 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹49.72 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू 11.24% बढ़कर ₹357 करोड़ हो गया।

11:42 AM: Jio Financial Services में फ्लैट ट्रेडिंग

Jio Financial Services के शेयरों में आज फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है। यह शेयर BSE पर 236.45 रुपये के भाव पर है। इसका मार्केट कैप 1.56 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

11:42 AM: Wipro के शेयरों में तेजी

Wipro के शेयरों में आज तिमाही नतीजों से पहले तेजी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 1.78 फीसदी बढ़कर 177.70 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपये है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख