return to news
  1. आईटी शेयरों में खरीदारी, कच्चे तेल का भाव स्थिर, आज इन वजहों से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

आईटी शेयरों में खरीदारी, कच्चे तेल का भाव स्थिर, आज इन वजहों से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 16, 2026, 10:54 IST

सारांश

आज के कारोबार में NSE पर IT समेत कई सेक्टर्स में जमकर खरीदारी हो रही है। निफ्टी IT इंडेक्स आज 1.50 फीसदी उछलकर 28,957.90 के स्तर पर पहुंच गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

Stock Market

Stock Market: आज Sensex के 30 में से ज्यादातर बड़े शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 16 जुलाई को खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 330 अंकों की तेजी देखी गई और यह 77,514.30 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 90 अंक बढ़कर 24,167.40 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। आज IT शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है, जिसने बाजार को बड़ा सपोर्ट दिया है। इसके अलावा क्रूड ऑयल में स्थिरता ने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं, जिससे आज बाजार को सपोर्ट मिला है। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। Dow Jones Industrial में 150 अंकों की तेजी देखी गई। इसके अलावा S&P 500 में 28.81 अंक और Nasdaq Composite में 160 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

अमेरिका में जून के खुदरा महंगाई (CPI) आंकड़े उम्मीद से कम आए हैं, जिससे ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। जून 2026 में अमेरिका की खुदरा महंगाई दर गिरकर 3.5% पर आ गई है, जो कि मई में 4.2% थी।

IT, Auto समेत कई सेक्टर्स में खरीदारी

आज के कारोबार में NSE पर IT समेत कई सेक्टर्स में जमकर खरीदारी हो रही है। निफ्टी IT इंडेक्स आज 1.50 फीसदी उछलकर 28,957.90 के स्तर पर पहुंच गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

दिग्गज शेयरों में तेजी

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर बड़े शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। HCL Tech, Tech Mahindra, M&M और Infosys जैसे शेयर टॉप गेनर्स हैं। इसके अलावा RIL, HUL, ITC, Maruti Suzuki, Asian Paints जैसे शेयरों में भी खरीदारी हो रही है। इन दिग्गज शेयरों ने आज बाजार की तेजी में मदद की है।

कच्चा तेल और रुपया स्थिर

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हाल ही में कच्चे तेल के भाव में तेजी देखने को मिली है। पिछले तीन सेशन में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 12% बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। वहीं आज इसमें मामूली गिरावट है और यह 84.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। आज कच्चे तेल के भाव में स्थिरता से भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ। आज भारतीय रुपया US डॉलर के मुकाबले 96.25 पर फ्लैट खुला, जबकि पिछली बार यह 96.26 पर बंद हुआ था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख