return to news
  1. SBI Funds Management IPO: SBI प्री-IPO में बेचेगा 1.4% हिस्सेदारी, 14 जुलाई से खुलने वाला है इश्यू

मार्केट न्यूज़

SBI Funds Management IPO: SBI प्री-IPO में बेचेगा 1.4% हिस्सेदारी, 14 जुलाई से खुलने वाला है इश्यू

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 10, 2026, 12:22 IST

सारांश

SBI Funds Management का IPO 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 13 जुलाई को लगेगी। कंपनी ने IPO के लिए 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

SBI Funds Management IPO

SBI Funds Management IPO: रिटेल निवेशकों को कम से कम 26 शेयर के लिए आवेदन करना होगा।

SBI Funds Management IPO: देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपनी सहायक कंपनी SBI Funds Management के IPO से पहले बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने कहा है कि वह प्री-IPO डील के तहत कंपनी में अपनी 1.42% हिस्सेदारी 30 निवेशकों को बेचेगा। यह सौदा करीब 1,655 करोड़ रुपये का होगा। SBI के मुताबिक, वह 2.88 करोड़ से ज्यादा शेयर 574 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचेगा। यह सौदा कुछ तय शर्तें पूरी होने के बाद 10 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किन निवेशकों को मिलेंगे शेयर?

प्री-IPO हिस्सेदारी खरीदने वाले 30 बड़े इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स में 3P India Equity Fund, Malabar India Fund, Tata AIG General Insurance, Canara Robeco Arbitrage Fund, 360 ONE Special Opportunities Funds समेत कई नाम शामिल हैं। ये सभी मिलकर SBI Funds Management के शेयर खरीदेंगे।

14 जुलाई से खुलेगा IPO

SBI Funds Management का IPO 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 13 जुलाई को लगेगी। कंपनी ने IPO के लिए 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी IPO से मिलने वाला पूरा पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगा।

रिटेल निवेशकों के लिए क्या है मौका?

रिटेल निवेशकों को कम से कम 26 शेयर के लिए आवेदन करना होगा। अपर प्राइस बैंड 574 रुपये के हिसाब से इसके लिए 14924 रुपये का न्यूनतम निवेश करना होगा। इसके बाद निवेशक एक-एक लॉट के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs), 35% रिटेल निवेशकों, 5% छोटे HNI और 10% बड़े HNI निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

21 जुलाई को हो सकती है लिस्टिंग

IPO का शेयर आवंटन 17 जुलाई को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है, जबकि कंपनी के शेयर 21 जुलाई को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकते हैं। SBI Funds Management देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। इसके पास करीब 12.5 लाख करोड़ रुपये की म्यूचुअल फंड एसेट्स हैं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 15.3% है। यह SBI और यूरोप की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी Amundi का संयुक्त उपक्रम है। यह लिस्ट होने वाली SBI ग्रुप की तीसरी कंपनी होगी। इससे पहले SBI Life Insurance और SBI Cards & Payment Services शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख