return to news
  1. Stock Market: TCS के नतीजों से चमके IT स्टॉक्स, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: TCS के नतीजों से चमके IT स्टॉक्स, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 10, 2026, 11:08 IST

सारांश

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नतीजों का असर आज पूरे आईटी सेक्टर पर दिख रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में TCS का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर ₹13,420 करोड़ रुपये हो गया है।

Stock Market

Stock Market: TCS के नतीजों से IT स्टॉक्स को बड़ा बूस्ट मिला है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 10 जुलाई लगातार दूसरे कारोबारी दिन जमकर खरीदारी हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 850 अंकों की रैली देखी गई और यह 77,520.91 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 264 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 24,226.05 के स्तर पर पहुंच गया। आज TCS के नतीजों के बाद IT स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की रैली के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में रैली

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नतीजों का असर आज पूरे आईटी सेक्टर पर दिख रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में TCS का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर ₹13,420 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा TCS की परिचालन आय सालाना आधार पर करीब 13.9% बढ़कर ₹72,275 करोड़ रही। कंपनी की AI बिजनेस की वार्षिक आय 2.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।

TCS के नतीजों से IT स्टॉक्स को बड़ा बूस्ट मिला है। आज निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 फीसदी उछलकर 27,997.75 के स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

क्रूड ऑयल में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में हाल की तेजी के बाद अब गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 76.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। कुछ दिनों पहले ही इसने 80 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू लिया था। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल के भाव का सीधा असर देश की इकॉनमी पर पड़ता है।

अमेरिका-ईरान तनाव पर नया अपडेट

अमेरिका ने कहा है कि वह तनाव के बावजूद ईरान के साथ तकनीकी स्तर की बातचीत जारी रखेगा और दोनों देशों के बीच समाधान बातचीत से निकालने की कोशिश करेगा। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हवाई हमले किए हैं, जिससे हालात फिर से बिगड़ गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने ईरान पर व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इसे आतंकवादी कार्रवाई बताया। अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुआ समझौता (MOU) प्रदर्शन के आधार पर था, लेकिन ईरान का व्यवहार स्वीकार्य नहीं रहा। इसके बावजूद बातचीत जारी रहेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख