return to news
  1. Q1 Results Highlights: Bank of Maharashtra का मुनाफा 27% बढ़ा, कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: Bank of Maharashtra का मुनाफा 27% बढ़ा, कई कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 10, 2026, 19:00 IST

सारांश

गुरुवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने Q1 FY27 के नतीजे घोषित किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 4.69% बढ़कर 13,420 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 12,819 करोड़ रुपये था।

Q1 Results

आज करीब 10 कंपनियां अप्रैल-जून 2026 तिमाही (Q1 FY27) के अपने वित्तीय नतीजे जारी कर रही हैं।

Q1 Results: तिमाही नतीजों के लिहाज से आज 10 जुलाई का दिन खास होना वाला है। आज करीब 10 कंपनियां अप्रैल-जून 2026 तिमाही (Q1 FY27) के अपने वित्तीय नतीजे जारी कर रही हैं। इनमें सरकारी बैंक इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एनबीएफसी एलएंडटी फाइनेंस, एलेकों इंजीनियरिंग और जस्ट डायल जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रैवल हाउस, शार्दुल सिक्योरिटीज, उमिया बिल्डकॉन, लॉन्गस्पर इंटरनेशनल वेंचर्स और न्यूट्रैक फूड्स एंड बेवरेजेज भी अपने तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं। निवेशकों की नजर इन कंपनियों के मुनाफे, आय और भविष्य के कारोबार पर दिए जाने वाले अनुमान (Guidance) पर है। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी गई है।

04:20 PM: Elecon Engineering का मुनाफा 60% लुढ़का

Elecon Engineering के तिमाही नतीजे आ गए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 60 फीसदी घटकर 70.4 करोड़ रुपये रह गया। इसका रेवेन्यू भी 6 फीसदी बढ़कर 521 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का EBITDA 16.3% घटकर ₹109 करोड़ पर आ गया। वहीं EBITDA मार्जिन 21% रहा।

03:39 PM: Bank of Maharashtra का मुनाफा 27% बढ़ा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27% बढ़कर ₹2,020 करोड़ हो गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में यह ₹1,593 करोड़ था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) तिमाही में सालाना आधार पर 14.5% बढ़कर ₹3,770 करोड़ हो गई। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹3,117 करोड़ थी।

01:27 PM: Indian Bank का मुनाफा 10% उछला

इंडियन बैंक का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में सालाना 10% बढ़कर ₹3273 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह ₹2,973 करोड़ था। तिमाही के दौरान NII 17 फीसदी बढ़कर ₹7435 करोड़ हो गया है। बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16.5% बढ़कर ₹5557 करोड़ हो गया। ग्रॉस NPA 1.86% पर रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 1.98% था। वहीं नेट NPA 0.15% पर स्थिर है।

11:33 AM: Indian Bank के शेयरों में तेजी

तिमाही नतीजों से पहले Indian Bank के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। आज यह स्टॉक BSE पर 1.36 फीसदी बढ़कर 803.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

11:30 AM: TCS ने जारी किए मजबूत नतीजे

इससे पहले गुरुवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने Q1 FY27 के नतीजे घोषित किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 4.69% बढ़कर 13,420 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 12,819 करोड़ रुपये था। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले मुनाफे में 2.64% की गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी की ऑपरेशंस से आय (Revenue) सालाना आधार पर 13.93% बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 63,437 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर राजस्व में 2.23% की बढ़ोतरी हुई।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख