return to news
  1. SBI फंड्स मैनेजमेंट की 21 जुलाई को सुबह 10 बजे होगी लिस्टिंग, लेकिन पहले जान लें 4 जरूरी बातें

मार्केट न्यूज़

SBI फंड्स मैनेजमेंट की 21 जुलाई को सुबह 10 बजे होगी लिस्टिंग, लेकिन पहले जान लें 4 जरूरी बातें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 20, 2026, 18:03 IST

सारांश

SBI Funds Management के IPO को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली। IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) ने दिखाई। उनका हिस्सा 140.11 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के शेयर 21 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

SBI Funds Management IPO

SBI Funds Management IPO: वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 4389 करोड़ रुपये हो गया।

SBI म्यूचुअल फंड की एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI Funds Management के IPO में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। कंपनी के शेयर अब कल यानी 21 जुलाई 2026 को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस आईपीओ का इश्यू साइज 9812.91 करोड़ रुपये था। 14 से 16 जुलाई के बीच यह पब्लिक इश्यू करीब 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था। IPO का अलॉटमेंट 18 जुलाई को पूरा हो चुका है। अब लिस्टिंग से पहले यहां IPO और कंपनी से जुड़ी 4 ऐसी बातें बताई जा रही है, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जिन निवेशकों को IPO में शेयर अलॉट हुए हैं, उनके डिमैट अकाउंट में शेयर 20 जुलाई को क्रेडिट किए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले, उन्हें उसी दिन रिफंड भी भेजा जाना है। इसके बाद कंपनी के शेयर 21 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

IPO को मिला शानदार रिस्पॉन्स

SBI Funds Management के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) ने दिखाई। उनका हिस्सा 140.11 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 22.51 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 3.60 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कंपनी को IPO से नहीं मिलेगा पैसा

यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था। यानी इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए गए। IPO से जुटाई गई पूरी रकम कंपनी के प्रमोटर्स स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और Amundi India Holding को मिलेगी। कंपनी को इस इश्यू से कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी। हालांकि, लिस्टिंग से कंपनी की पहचान और ब्रांड वैल्यू बढ़ने की उम्मीद है।

वैल्यूएशन पर क्या है तस्वीर?

IPO के अपर प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी का प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो 38.06 है, जबकि कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप 1.17 लाख करोड़ रुपये होगा। पिछले तीन वर्षों में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 27.73% की सालाना दर (CAGR) से बढ़ा है, जो इसके मजबूत ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड को दिखाता है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत

कंपनी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 4389 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3067 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA भी बढ़कर 4,058 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन को दिखाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख