return to news
  1. Concord Biotech: बोनस इश्यू की उम्मीद में 5% तक चढ़ा शेयर, 23 सितंबर को होगी बोर्ड की बैठक

मार्केट न्यूज़

Concord Biotech: बोनस इश्यू की उम्मीद में 5% तक चढ़ा शेयर, 23 सितंबर को होगी बोर्ड की बैठक

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 21, 2026, 11:44 IST

सारांश

19 सितंबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में Concord Biotech ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुधवार, 23 सितंबर को होगी, जिसमें मौजूदा शेयरधारकों को बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

शेयर सूची

Concord Biotech share

Concord Biotech ने पिछले 6 महीने में करीब 51 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

अगर आपके पास Concord Biotech के शेयर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, कंपनी जल्द ही बोनस इश्यू का ऐलान कर सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 23 सितंबर को होने वाली है, जिसमें बोनस इश्यू के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। इस बीच यह स्टॉक आज BSE पर 5 फीसदी से ज्यादा उछल गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इसमें 4.38 फीसदी की तेजी थी और यह BSE पर 1559.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। इसका मार्केट कैप 16313 करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Concord Biotech ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

19 सितंबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में Concord Biotech ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुधवार, 23 सितंबर को होगी, जिसमें मौजूदा शेयरधारकों को बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह प्रक्रिया लागू नियमों के अनुसार है और इसके लिए कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

एक्सचेंज पर मौजूद डेटा के अनुसार यह पहला मौका होगा जब कॉनकॉर्ड बायोटेक अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करेगी। स्टॉक एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, जून तिमाही के अंत में प्रमोटर एंटिटीज के पास कंपनी की 44.08% हिस्सेदारी थी, जबकि पब्लिक शेयरधारकों के पास 55.92% हिस्सेदारी थी।

Concord Biotech के तिमाही नतीजे

कॉनकॉर्ड बायोटेक ने 31 जुलाई को अपनी पहली तिमाही की कमाई की जानकारी दी थी। इसका नेट प्रॉफिट 32.8% बढ़कर ₹58.5 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹44.05 करोड़ था। इसका रेवेन्यू 26.2% बढ़कर ₹257.4 करोड़ हो गया, जो पहले ₹202.4 करोड़ था। कंपनी की EBITDA 34.2% बढ़कर ₹82.4 करोड़ हो गई, जो पहले ₹61.3 करोड़ थी। वहीं, इसका मार्जिन पिछले साल की समान अवधि के 30.1% से बढ़कर 32% हो गया।

Concord Biotech के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में Concord Biotech के शेयरों का प्रदर्शन फ्लैट रहा है। हालांकि पिछले 6 महीने में इसने करीब 51 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 16 फीसदी बढ़े हैं। हालांकि पिछले 1 साल में इसके शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आई है।

कॉनकॉर्ड बायोटेक लिमिटेड भारत की एक रिसर्च और डेवलपमेंट पर आधारित बायोफार्मा कंपनी है। यह कंपनी फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स की रिसर्च और डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग और बिक्री का काम करती है। इसके बिनेस वर्टिकल में एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API), तैयार फॉर्मूलेशन और कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज शामिल हैं। यह फर्मेंटेशन और सेमी-सिंथेटिक प्रोसेस के जरिए API और तैयार फॉर्मूलेशन बनाती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख