return to news
  1. Pharma Stocks: Dr Reddy's समेत कई फार्मा शेयरों में अचानक बढ़ी खरीदारी, समझिए गिरते बाजार में भी क्यों चढ़े ये शेयर

मार्केट न्यूज़

Pharma Stocks: Dr Reddy's समेत कई फार्मा शेयरों में अचानक बढ़ी खरीदारी, समझिए गिरते बाजार में भी क्यों चढ़े ये शेयर

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 23, 2026, 15:07 IST

सारांश

Dr Reddy's Laboratories के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आ रही है और यह करीब 9 फीसदी उछल गया है। इसके अलावा Piramal Pharma में 6.34 फीसदी, Cipla में 5.39 फीसदी और Glenmark Pharmaceuticals में 3 फीसदी की तेजी देखी गई।

शेयर सूची

Pharma Stocks

Pharma Stocks: Cipla को अमेरिका के ड्रग रेगुलेटर USFDA से एक बड़ी मंजूरी मिल गई है।

Pharma Stocks: फार्मा सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 23 अप्रैल को शानदार तेजी नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि आज शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव है लेकिन इसके बावजूद फार्मा शेयरों में खरीदारी हो रही है। इसके चलते Nifty Pharma इंडेक्स 2.31 फीसदी उछलकर 22,958.30 के स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Dr Reddy's समेत इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

Dr Reddy's Laboratories के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आ रही है और यह करीब 9 फीसदी उछल गया है। इसके अलावा Piramal Pharma में 6.34 फीसदी, Cipla में 5.39 फीसदी और Glenmark Pharmaceuticals में 3 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके अलावा Mankind Pharma, Laurus Labs और Zydus Lifesciences के शेयर भी करीब 2-3 फीसदी तक चढ़ गए।

क्या है फार्मा शेयरों में खरीदारी की वजह?

कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के ऊपर चली गई हैं, और साथ ही अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इन कारणों से पूरे मार्केट में डर का माहौल है। ऐसे समय में अक्सर निवेशक सुरक्षित सेक्टर की तरफ जा रहे हैं और फार्मा उनमें से एक है।

फार्मा सेक्टर को “डिफेंसिव सेक्टर” माना जाता है। इसका मतलब यह है कि चाहे अर्थव्यवस्था अच्छी चले या खराब, दवाइयों और हेल्थकेयर की जरूरत हमेशा रहती है। लोग कार, घर या लग्जरी चीजें खरीदना कम कर सकते हैं, लेकिन दवा लेना बंद नहीं कर सकते। इसलिए जब मार्केट गिरता है, तब निवेशक ऐसे सेक्टर में पैसा लगाते हैं जहां कम जोखिम हो।

Cipla और Dr. Reddy's में इसलिए भी आई तेजी

Cipla को अमेरिका के ड्रग रेगुलेटर USFDA से एक बड़ी मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी Cipla USA Inc. को Albuterol Sulfate Inhaler (90 mcg) के लिए फाइनल अप्रूवल मिला है। यह दवा सांस से जुड़ी बीमारियों (जैसे अस्थमा) में इस्तेमाल होती है।

Dr. Reddy's Laboratories के मामले में एक और कारण है। कंपनी की वेट-लॉस दवा Semaglutide के अप्रूवल को लेकर निवेशक नजर रखे हुए हैं। हालांकि ब्राजील में इसे अभी मंजूरी नहीं मिली है और कनाडा में दूसरी कंपनी Apotex Inc. को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, फिर भी निवेशकों को उम्मीद है कि आगे चलकर Dr. Reddy’s को फायदा मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख