return to news
  1. Hero Motors के IPO निवेशकों को लिस्टिंग पर झटका, BSE-NSE पर 2% से ज्यादा के डिस्काउंट पर खुला शेयर

मार्केट न्यूज़

Hero Motors के IPO निवेशकों को लिस्टिंग पर झटका, BSE-NSE पर 2% से ज्यादा के डिस्काउंट पर खुला शेयर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 23, 2026, 09:52 IST

सारांश

Hero Motors का IPO तीन दिनों में कुल 6.66 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 58,97,26,638 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 8,86,07,596 शेयर थे। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 1.49 गुना सब्सक्राइब हो गया।

Hero Motors IPO

Hero Motors के IPO के तहत 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए।

अगर आपने ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी Hero Motors Ltd के IPO में निवेश किया है तो आपके लिए जरूरी खबर है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग आज 23 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। इसने अपने निवेशकों को लिस्टिंग पर निराश किया है। कंपनी के शेयर BSE पर आज 82.10 रुपये के भाव पर खुले, जबकि इसका इश्यू प्राइस 79-84 रुपये प्रति शेयर था। इस तरह निवेशकों को लिस्टिंग पर 2.26 फीसदी का नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ NSE पर भी हीरो मोटर्स के शेयर 82 रुपये के भाव पर खुले हैं। यानी यहां भी निवेशकों को 2.38 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे सब्सक्रिप्शन आंकड़े

इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह कुल 6.66 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 58,97,26,638 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 8,86,07,596 शेयर थे। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 1.49 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 9.86 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 8.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

Hero Motors IPO के बारे में

Hero Motors के IPO के तहत 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए। इसके अलावा 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की गई। OFS के कारण कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी पहले के 85.57% से घटकर 61.63% हो जाएगी। यह पब्लिक इश्यू 16-18 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका इश्यू साइज 1000 करोड़ रुपये है।

Hero Motors का बिजनेस

अप्रैल 1998 में शुरू हुई Hero Motors Limited एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए पावरट्रेन से जुड़े तकनीकी समाधान तैयार करती है और उनका निर्माण व सप्लाई करती है। कंपनी अमेरिका, यूरोप, भारत और ASEAN देशों में कारोबार करती है। Hero Motors इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल दोनों तरह के वाहनों के लिए पावरट्रेन समाधान देती है, जिनका इस्तेमाल दोपहिया, ई-बाइक, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार, ऑफ-रोड वाहन, भारी वाहन और eVTOL जैसे क्षेत्रों में होता है।

Hero Motors के फाइनेंशियल की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन लगातार मजबूत होता हुआ दिख रहा है। इसकी टोटल इनकम FY24 में 1,083.42 करोड़ रुपये थी, जो FY25 में बढ़कर 1,111.23 करोड़ रुपये और FY26 में बढ़कर 1,216.74 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी FY24 में 17.04 करोड़ रुपये था, जो FY25 में 32.80 करोड़ रुपये और FY26 में 41.17 करोड़ रुपये हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख