return to news
  1. UPI MDR से बढ़ेगी कमाई, AI और इंटरनेशनल बिजनेस पर भी कंपनी का फोकस, क्या कुछ बोले पेटीएम CEO

मार्केट न्यूज़

UPI MDR से बढ़ेगी कमाई, AI और इंटरनेशनल बिजनेस पर भी कंपनी का फोकस, क्या कुछ बोले पेटीएम CEO

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 17, 2026, 08:18 IST

सारांश

आज भी पेटीएम के शेयरों में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है और इसका कारण मार्केट बंद होने के बाद कंपनी के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा के कुछ बयान हैं।

शेयर सूची

पेटीएम शेयर

पेटीएम के शेयरों में हलचल की उम्मीद (Photo: Shutterstock)

पिछले कुछ समय में पेटीएम के शेयरों ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में पेटीएम के शेयरों ने 13% से ज्यादा यानी प्रति शेयर करीब 214 रुपये तक का रिटर्न दिया है। 16 सितंबर को पेटीएम के शेयर 3.47% यानी कि 60 रुपये प्रति शेयर चढ़कर 1,790 रुपये पर क्लोज हुए थे। आज भी पेटीएम के शेयरों में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है और इसका कारण मार्केट बंद होने के बाद कंपनी के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा के कुछ बयान हैं। डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने बुधवार को कहा कि बड़ी वैल्यू के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू होने से कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में बढ़ोतरी होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

UPI पेमेंट पर MDR लगने से मिलेगा कितना फायदा?

शर्मा ने कंपनी की 26वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कहा कि इस शुल्क व्यवस्था के आने से व्यापारियों को जोड़ने में अधिक निवेश कर पाने में मदद मिलेगी और कंपनी को प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त हासिल होगी। सरकार ने 15 अक्टूबर से कारोबारियों को किए जाने वाले 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लागू किया है। वहीं, 75,000 रुपये या इससे अधिक के भुगतान पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये होगा। परसन टू परसन ट्रांजैक्शन और छोटी पेमेंट्स को शुल्क से बाहर रखा गया है।

AI को लेकर पेटीएम की क्या तैयारियां?

शर्मा ने कहा कि वित्तीय-प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कारोबार पिछले 10 सालों में काफी मैच्योर हुआ है और अब कंपनी का टारगेट इस कारोबार से फ्री कैश फ्लो पैदा करना और फ्यूचर की ग्रोथ में इन्वेस्ट करना है। उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कंपनी ने पहली बार पूरे वित्त वर्ष के लिए प्रॉफिट दर्ज किया। उन्होंने कहा कि कंपनी अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल डेवलप कर रही है, जिससे उसे अपने सेगमेंट में बढ़त मिलेगी। कंपनी के अपने एआई बेस्ड कारोबारी मॉडल और सर्विसेज की टेस्टिंग चल रही है और कुछ एंटप्राइजेज और बिजनेस क्लाइंट्स के साथ इनकी पायलट टेस्टिंग की जा रही है।

इंटरनेशनल बिजनेस और लाभांश पर क्या बोले विजय शेखर?

शर्मा ने कहा कि पेटीएम इंटरनेशनल लेवल पर भी एक्सपेंड कर रही है, लेकिन कंपनी वहां जल्दबाजी में बड़ी मात्रा में पूंजी नहीं लगाएगी। उन्होंने कहा कि प्रॉफिटिबिलिटी बढ़ने से उत्पन्न आंतरिक संसाधनों से एआई और इंटरनेशनल मार्केटों ऑपरेशन्स को फंड करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी अभी वृद्धि के चरण में है और निकट भविष्य में लाभांश देने का कोई प्लान नहीं है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख