return to news
  1. सिगरेट महंगी होने से ITC के शेयरों में उछाल, Classic Connect और Gold Flake के बढ़े दाम

मार्केट न्यूज़

सिगरेट महंगी होने से ITC के शेयरों में उछाल, Classic Connect और Gold Flake के बढ़े दाम

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 16, 2026, 12:37 IST

सारांश

Classic Connect की 20 सिगरेट वाली पैक की कीमत अब ₹428 हो गई है, जो पहले ₹390 थी। यानी इसकी कीमत में करीब 9.74% की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह Gold Flake Super Star की 10 सिगरेट वाली पैक का MRP अब ₹89 हो गया है।

शेयर सूची

ITC

सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी की बड़ी वजह तंबाकू प्रोडक्ट्स पर टैक्स में बदलाव है।

ITC के शेयरों में आज 16 सितंबर को तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी की ओर से कुछ सिगरेट ब्रांड्स की कीमतें एक बार फिर बढ़ाने की खबर के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी। BSE पर ITC का शेयर 2.25% तक चढ़कर ₹263.80 के भाव पर पहुंच गया। वहीं इंट्राडे में स्टॉक ने 264 रुपये के हाई को छू लिया। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.30 लाख करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 426.50 रुपये और 52-वीक लो 256.25 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ITC ने फिर बढ़ाए सिगरेट के दाम

डीलर्स से मिली जानकारी के मुताबिक ITC ने कुछ चुनिंदा सिगरेट ब्रांड्स के मैक्सिमम रिटेल प्राइस यानी MRP में फिर बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतों वाला नया स्टॉक बाजार में पहुंचना भी शुरू हो गया है। Classic Connect की 20 सिगरेट वाली पैक की कीमत अब ₹428 हो गई है, जो पहले ₹390 थी। यानी इसकी कीमत में करीब 9.74% की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह Gold Flake Super Star की 10 सिगरेट वाली पैक का MRP अब ₹89 हो गया है, जो पहले ₹79 था। इसमें करीब 12.66% की बढ़ोतरी हुई है।

कीमतें बढ़ाने की वजह क्या है?

सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी की बड़ी वजह तंबाकू प्रोडक्ट्स पर टैक्स में बदलाव है। 1 फरवरी से सिगरेट और दूसरे तंबाकू प्रोडक्ट्स पर 40% GST लागू हुआ। इसके साथ अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी का नया स्ट्रक्चर भी लागू किया गया।

टैक्स बढ़ने के बाद सिगरेट कंपनियों ने अलग-अलग ब्रांड्स की कीमतें बढ़ानी शुरू कीं। इसका मकसद बढ़े हुए टैक्स का असर कम करना और कंपनी के मार्जिन को बचाना है। ITC की कीमत बढ़ाने की रणनीति टैक्स के बढ़े बोझ को संभालने के लिए है। हालांकि, ज्यादा कीमतों से सिगरेट की बिक्री यानी वॉल्यूम पर दबाव आने का जोखिम भी रहता है।

इस साल कई बार बढ़ी कीमतें

ITC ने इस साल कई चरणों में सिगरेट की कीमतें बढ़ाई हैं। फरवरी में Classic Connect की कीमत पहले ₹300 से बढ़ाकर ₹360 और फिर ₹390 की गई थी। इसी दौरान Gold Flake Super Star की कीमत ₹59 से बढ़कर ₹70 होने की खबर आई थी। इसके बाद ITC ने कुछ कम कीमत वाले और पॉकेट पैक वाले प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी बदलाव किया। मई में Gold Flake Super Star की कीमत ₹70 से बढ़ाकर ₹79 की गई थी। अब इसी पैक की कीमत बढ़कर ₹89 हो गई है।

ITC के लिए इसका क्या मतलब?

बार-बार कीमतें बढ़ाने से ITC को बढ़े हुए टैक्स का असर कम करने और सिगरेट कारोबार के मार्जिन को संभालने में मदद मिल सकती है। लेकिन कीमत लगातार बढ़ने से ग्राहक कम सिगरेट खरीद सकते हैं। ऐसे में कंपनी के लिए वॉल्यूम पर नजर रखना जरूरी होगा। ITC के निवेशकों के लिए अब अहम बात यह होगी कि आगे कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनी की बिक्री और मुनाफे को कितना फायदा मिलता है और इसका सिगरेट वॉल्यूम पर कितना असर पड़ता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख