return to news
  1. आईटी शेयरों में जोरदार तेजी, टेक महिंद्रा के साथ इंफोसिस और टीसीएस ने भी दिखाई मजबूती, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

आईटी शेयरों में जोरदार तेजी, टेक महिंद्रा के साथ इंफोसिस और टीसीएस ने भी दिखाई मजबूती, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 17, 2026, 14:08 IST

सारांश

आज सबसे ज्यादा तेजी Tech Mahindra के शेयरों में है और यह 4 फीसदी से ज्यादासउछल गया है। इसके अलावा TCS में 3 फीसदी और HCL Tech में 2.50 फीसदी की बढ़त है। Persistent Systems का शेयर भी 2.32 फीसदी चढ़ गया है।

शेयर सूची

IT Stocks

IT Stocks: Tech Mahindra ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं।

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 17 जुलाई को जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते Nifty IT इंडेक्स दिन के दौरान 2% से ज्यादा चढ़ गया। Tech Mahindra ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। इसके अलावा HCL Tech और TCS के मजबूत प्रदर्शन ने भी IT शेयरों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल 10 में से 8 शेयरों में तेजी थी। यहां हम समझेंगे कि इन शेयरों में तेजी की क्या वजहें हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में खरीदारी

आज सबसे ज्यादा तेजी Tech Mahindra के शेयरों में है और यह 4 फीसदी से ज्यादासउछल गया है। इसके अलावा TCS में 3 फीसदी और HCL Tech में 2.50 फीसदी की बढ़त है। Persistent Systems का शेयर भी 2.32 फीसदी चढ़ गया है। वहीं, Infosys और Mphasis के शेयरों में करीब 1.50 फीसदी की तेजी है।

Tech Mahindra के मजबूत नतीजों से बढ़ा भरोसा

Tech Mahindra ने जून तिमाही (Q1 FY27) में 28.4% की बढ़ोतरी के साथ 1465 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। कंपनी का रेवेन्यू भी 18 फीसदी बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मैनेजमेंट ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर और रिटेल सेक्टर से अच्छी मांग मिल रही है। कंपनी को उम्मीद है कि अगर वैश्विक आर्थिक माहौल स्थिर रहा तो पूरे साल बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा।

HCLTech और TCS से भी मिला सपोर्ट

HCLTech ने अमेरिका की बीमा कंपनी The Guardian Life Insurance Company of America के साथ 7 साल की साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत HCLTech, AI की मदद से कंपनी के टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस को आधुनिक बनाएगी। इस डील से HCLTech के लंबे समय के कारोबार और आय को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही हाल के दिनों में TCS ने कई बड़े समझौते किए हैं। कंपनी ने ABB के साथ मल्टी-ईयर डील की है, JFK Airport के नए टर्मिनल के लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर बनी है और NVIDIA के साथ बेंगलुरु में AI आधारित इंजीनियरिंग लैब शुरू की है। इसके अलावा, कोलकाता में Google Cloud और Gemini AI मॉडल पर आधारित नया Gemini Experience Center भी लॉन्च किया है। इन कदमों से कंपनी के भविष्य के कारोबार को लेकर निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख