return to news
  1. रिजल्ट से पहले RIL के शेयरों में बढ़ी खरीदारी, कैसे रह सकते हैं देश की सबसे बड़ी कंपनी के नतीजे?

मार्केट न्यूज़

रिजल्ट से पहले RIL के शेयरों में बढ़ी खरीदारी, कैसे रह सकते हैं देश की सबसे बड़ी कंपनी के नतीजे?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 17, 2026, 12:01 IST

सारांश

निवेशकों और बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि RIL के टेलीकॉम, रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार का प्रदर्शन कैसा रहा। नतीजों के बाद कंपनी की मैनेजमेंट निवेशकों और विश्लेषकों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल भी करेगी।

शेयर सूची

RIL Q1

RIL Q1: नतीजों के साथ निवेशकों की नजर कंपनी की भविष्य की रणनीति पर भी रहेगी। | Image: Shutterstock

RIL Q1 Results: मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए आज का दिन अहम है। आज 17 जुलाई को कंपनी FY27 की जून तिमाही के नतीजों का ऐलान करने जा रही है। तिमाही नतीजों से पहले RIL के शेयरों में खरीदारी का माहौल है। यह शेयर BSE पर करीब 2 फीसदी उछलकर 1323.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 17.87 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यहां हम जानेंगे कि RIL के जून तिमाही के नतीजों को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या उम्मीदें हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रह सकते हैं RIL के नतीजे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून तिमाही में RIL का नेट प्रॉफिट करीब 20% बढ़कर 20,451 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 16,971 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में रिलायंस का कुल रेवेन्यू करीब 2.4% बढ़कर 3.01 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। वहीं, EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) करीब 5% बढ़कर 46,367 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 15% से बढ़कर 15.4% हो सकता है।

इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

निवेशकों और बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी के टेलीकॉम, रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार का प्रदर्शन कैसा रहा। नतीजों के बाद कंपनी की मैनेजमेंट निवेशकों और विश्लेषकों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल भी करेगी।

नतीजों के साथ निवेशकों की नजर कंपनी की भविष्य की रणनीति पर भी रहेगी। खास तौर पर जियो के नए ग्राहकों, प्रति ग्राहक औसत आय (ARPU), रिटेल कारोबार की ग्रोथ, ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस की कमाई, पेट्रोकेमिकल मार्जिन, नई ऊर्जा में निवेश, पूंजीगत खर्च और आने वाले समय के आउटलुक पर मैनेजमेंट की टिप्पणी अहम रहेगी।

जियो के आंकड़े भी रहेंगे अहम

पिछली तिमाही के अंत तक जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 52.4 करोड़ से अधिक थी। इनमें 26.8 करोड़ 5G यूजर्स शामिल थे। वहीं, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन 2.7 करोड़ और एयरफाइबर ग्राहकों की संख्या 1.29 करोड़ तक पहुंच चुकी थी। इस बार निवेशक यह देखेंगे कि इन आंकड़ों में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख