return to news
  1. SBI फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का आज अलॉटमेंट हो जाएगा फाइनलाइज, ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

SBI फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का आज अलॉटमेंट हो जाएगा फाइनलाइज, ऐसे चेक करें स्टेटस

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 17, 2026, 08:31 IST

सारांश

SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड की स्थापना 1992 में हुई थी और यह एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) के आधार पर भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) है। यह कंपनी मशहूर SBI म्यूचुअल फंड को मैनेज करती है।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ में का आज हो जाएगा अलॉटमेंट फाइनलाइज (Photo: Shutterstock)

SBI फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का आज देर शाम तक अलॉटमेंट फाइनलाइज कर दिया जाएगा। SBI फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14 जुलाई को खुला था, जबकि बोली लगाने का आखिरी तारीख 16 जुलाई थी। तीन दिन में निवेशकों ने इस आईपीओ पर जमकर बोली लगाई और आज इसका फैसला हो जाएगा कि किन-किन निवेशकों को इसके शेयर अलॉट हुए हैं। SBI फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ 9,812.91 करोड़ रुपये का बुकबिल्ड इश्यू है। जिसमें कोई भी फ्रेश शेयर शामिल नहीं है। 17.10 करोड़ शेयर, जिनकी कुल कीमत 9,812.91 रुपये है, ऑफर फॉर सेल (OFS) पर थे। SBI फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का इश्यू प्राइस 545 से 574 रुपये तय किया गया था। जबकि 26 शेयरों का एक लॉट रखा गया। चलिए एक नजर डालते हैं कि SBI फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस बीएसई, एनएसई और केफिनटेक पर कैसे चेक कर सकते हैं?

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे चेक कर सकेंगे BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

एक रिटेल इन्वेस्टर के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 14,924 रुपये तय की गई, जबकि sNII के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 2,08,936 रुपये रखी गई, जबकि bNII के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 10,14,832 रुपये तय की गई।

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

SBI फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ 41.73 गुना सब्सक्राइब हुआ। 16 जुलाई शाम 6:54:44 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 3.76 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 140.11 गुना और NII कैटेगरी में 22.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बारे में

SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड की स्थापना 1992 में हुई थी और यह एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) के आधार पर भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) है। यह कंपनी मशहूर SBI म्यूचुअल फंड को मैनेज करती है। यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और Amundi के बीच एक जॉइंट वेंचर है। कंपनी कई तरह के इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट देती है, जैसे इक्विटी फंड, डेट फंड, हाइब्रिड फंड, ETF और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS)। 2025 तक, कंपनी लगभग ₹16.32 लाख करोड़ के एसेट्स को मैनेज करती है, जो भारत के कुल म्यूचुअल फंड AUM का लगभग 15.5% है। 31 दिसंबर 2025 तक, कंपनी 1.60 करोड़ (16.05 मिलियन) से ज्यादा इन्वेस्टर्स को सर्विस देती है, जिनमें व्यक्तिगत और इंस्टीट्यूशनल दोनों तरह के क्लाइंट शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख