मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड July 17, 2026, 20:03 IST
सारांश
आज RBL Bank, Jayaswal Neco Industries, Turtlemint Fintech Solutions, Tatva Chintan Pharma Chem, Globus Spirits, Navkar Corporation, Amal, Chembond Material Technologies जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q1 Results: आज RIL के नतीजों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।
इसके अलावा RBL Bank, Jayaswal Neco Industries, Turtlemint Fintech Solutions, Tatva Chintan Pharma Chem, Globus Spirits, Navkar Corporation, Amal, Chembond Material Technologies, Pil Italica Lifestyle, Radhe Developers (India), Mantra Capital और B2B Software Technologies समेत कई अन्य कंपनियां भी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।
RIL का टैक्स के बाद का मुनाफा (PAT) अप्रैल-जून तिमाही में 22.40% घटकर ₹20,946 करोड़ रह गया। एक साल पहले कंपनी का PAT ₹26,994 करोड़ था। वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 25.41% बढ़कर ₹311,850 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹248,660 करोड़ था।
Tata Tech ने जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 11.5 फीसदी घटकर 181 करोड़ रुपये पर आ गया है। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,665 करोड़ रुपये हो गया।
RBL Bank के जून तिमाही के नतीजों का ऐलान हो गया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 26.6 फीसदी बढ़कर 254 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 200 करोड़ रुपये था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 12 फीसदी बढ़कर 1,654 करोड़ रुपये हो गई। बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। ग्रॉस NPS 1.45 फीसदी से घटकर 1.30 फीसदी पर आ गई। नेट NPA भी 0.39 फीसदी से घटकर 0.37 फीसदी पर आ गई।
Navkar Corp के तिमाही नतीजे आ गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.3 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 2.4 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 38 फीसदी बढ़कर 190.7 करोड़ रुपये हो गया है।
Oberoi Realty ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 29 फीसदी बढ़कर 544 करोड़ रुपये हो गया है। इसका रेवेन्यू भी 32 फीसदी की बढ़त के साथ 1,301 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
JSW Steel ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹4,651 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹2,184 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशन से कुल रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 10% बढ़कर ₹47364 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹43,147 करोड़ था।
Globus Spirits का जून तिमाही में मुनाफा 49 फीसदी उछलकर 26.6 करोड़ रुपये हो गया है। इसका रेवेन्यू भी 21 फीसदी बढ़कर 789 करोड़ रुपये हो गया।
Havells India के तिमाही नतीजे जारी कर दिए गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में सालाना 17 फीसदी घटकर 290 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसका रेवेन्यू करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 6,518 करोड़ रुपये हो गया।
Federal Bank ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना 37 फीसदी बढ़कर 1,177 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा NII में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 2,946 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Central Bank of India के तिमाही नतीजे सामने आ गए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना 13.3 फीसदी बढ़कर 1,324 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 3,914 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
JSW Steel के शेयरों में भी आज तेजी है। यह शेयर BSE पर 0.77 फीसदी बढ़कर 1230.35 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसका मार्केट कैप करीब 3 लाख करोड़ रुपये है।
नतीजों से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,320.40 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। कंपनी का मार्केट कैप 17.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख