return to news
  1. आईटी स्टॉक्स ने दिखाया दम, नतीजों से पहले RIL में भी खरीदारी, आज इन फैक्टर्स से उछला बाजार

मार्केट न्यूज़

आईटी स्टॉक्स ने दिखाया दम, नतीजों से पहले RIL में भी खरीदारी, आज इन फैक्टर्स से उछला बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 17, 2026, 10:52 IST

सारांश

Stock Market: आज बाजार की इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा। टेक महिंद्रा के जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछल गया।

Stock Market

Stock Market: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मजबूत नतीजों के बाद आज करीब 5% उछल गए। Image: Shutterstock

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 17 जुलाई को जमकर खरीदारी हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 760 अंकों की तेजी देखी गई और यह 77945.37 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 207 अंक बढ़कर 24279 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। आज IT स्टॉक्स में जबरदस्त रैली है, जिसने बाजार को बड़ा सपोर्ट दिया है। इसके अलावा जियो फाइनेंशियल के मजबूत नतीजों ने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के भी नतीजे आने वाले हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आईटी शेयरों ने संभाली बाजार की कमान

आज बाजार की इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा। टेक महिंद्रा के जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछल गया। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली।

क्रूड ऑयल का भाव स्थिर

जियो पॉलिटिकल टेंशन के बावजूद ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में आज भी स्थिरता है। यह 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इसमें तेजी देखी गई थी। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव स्थिर होना भारत के लिए अच्छी खबर है।

जियो फाइनेंशियल और रिलायंस ने बढ़ाया उत्साह

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मजबूत नतीजों के बाद आज करीब 5% उछल गए। कंपनी का जून तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 156% और रेवेन्यू 227% बढ़ा, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों से पहले उसके शेयर में भी करीब 2% की तेजी रही। निवेशकों को उम्मीद है कि कंपनी के नतीजे मजबूत रहेंगे।

बैंकिंग शेयरों का भी मिला साथ

आज बैंकिंग शेयरों ने भी बाजार को सहारा दिया। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.32 फीसदी तक की तेजी देखी गई। कल शनिवार का दिन प्राइवेट बैंकों के लिए अहम होने वाला है। इस दिन HDFC Bank, ICICI Bank समेत 5 बड़े बैंक नतीजे घोषित करेंगे। HDFC और ICICI Bank के शेयरों में आज 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स भी 0.37 फीसदी चढ़ गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख