return to news
  1. Q1 Results Highlights: Bosch का मुनाफा 36.7% लुढ़का, PC Jewellers समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: Bosch का मुनाफा 36.7% लुढ़का, PC Jewellers समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

6 min read | अपडेटेड August 10, 2026, 19:04 IST

सारांश

आज AstraZeneca Pharma, Triveni Turbine, Choice International, Astra Microwave Products, Amara Raja Energy & Mobility, Jubilant Pharmova और KEC International जैसी कंपनियां भी तिमाही नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q1 Results

Q1 Results: आज Embassy Developments और Redtape समेत कई अन्य कंपनियां अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही हैं।

Q1 Results: तिमाही नतीजों के लिहाज से आज 10 अगस्त का दिन अहम रहा। आज कई बड़ी-छोटी कंपनियों ने FY27 की जून तिमाही के नतीजे घोषित किए। इनमें Vodafone Idea, Bosch, Lloyds Metals and Energy, Bharat Forge, Info Edge India, Linde India, Hindustan Copper, Gland Pharma, KPR Mill और Wockhardt जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा आज AstraZeneca Pharma, Triveni Turbine, Choice International, Astra Microwave Products, Amara Raja Energy & Mobility, Jubilant Pharmova, KEC International, PC Jeweller, Zee Entertainment Enterprises, Embassy Developments और Redtape समेत कई अन्य कंपनियों ने भी अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

07:02 PM: Bosch का मुनाफा 36.7% लुढ़का

Bosch ने जून तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना 36.7% की गिरावट दर्ज की है। यह प्रॉफिट घटकर ₹706.1 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹1116.1 करोड़ था। इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 22% बढ़कर ₹5,841.9 करोड़ हो गया, जबकि Q1 FY26 में यह ₹4,788.6 करोड़ था।

06:50 PM: Triveni Turbine का प्रॉफिट 21% लुढ़का

त्रिवेणी टर्बाइन का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.77% घटकर ₹51.1 करोड़ रहा, जबकि जून FY26 तिमाही में यह ₹64.5 करोड़ था।

06:40 PM: PC Jewellers के मुनाफे में 37% का इजाफा

PC ज्वैलर्स ने जून तिमाही में ₹222.18 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो Q1 FY26 के ₹161.93 करोड़ के मुकाबले सालाना आधार पर 37.21% की बढ़ोतरी है।

Q1 FY27 में ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 21% बढ़कर ₹877.04 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹724.91 करोड़ था।

06:30 PM: Transrail Lighting का मुनाफा 32% बढ़ा

ट्रांसरेल लाइटिंग का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में सालाना 31.9% बढ़कर ₹7.82 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹5.93 करोड़ था।

05:30 PM: Precision Wires का प्रॉफिट 72% उछला

Precision Wires के तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 72 फीसदी बढ़कर 46.5 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इसका रेवेन्यू भी 60 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,770 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

04:50 PM: Zee Entertainment का मुनाफा 47% लुढ़का

Zee Entertainment Enterprises ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ₹76.3 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछली तिमाही में कंपनी को ₹102.4 करोड़ का नुकसान हुआ था, जिससे उबरते हुए उसने यह मुनाफा कमाया है। हालांकि, सालाना आधार पर (YoY) इसका मुनाफा वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के ₹143.7 करोड़ से 46.9% कम रहा।

04:35 PM: Gland Pharma का मुनाफा 47% बढ़ा

Gland Pharma ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 47 फीसदी बढ़कर 317 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसका रेवेन्यू भी करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1800 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

04:32 PM: CMR Green Tech का रेवेन्यू 65% उछला

CMR Green Tech के जून तिमाही के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसका नेट प्रॉफिट 16 फीसदी बढ़कर 61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंपनी के रेवेन्यू में भी 65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 3,123 करोड़ रुपये हो गया।

04:20 PM: RedTape का मुनाफा 15% उछला

RedTape ने जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसका नेट प्रॉफिट सालाना 15 फीसदी बढ़कर 45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के रेवेन्यू में सालाना 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 481 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

04:15 PM:Patel Engineering का मुनाफा 22% बढ़ा

Patel Engineering ने तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 22 फीसदी बढ़कर 98 करोड़ रुपये हो गया। इसका रेवेन्यू भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1281 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

04:10 PM: Astrazeneca का मुनाफा 32% लुढ़का

Astrazeneca ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 32 फीसदी घटकर 38 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़कर 683 करोड़ रुपये हो गया।

02:15 PM: Bharat Forge को ₹90 करोड़ का घाटा

भारत फोर्ज ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने ₹89.88 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया, जबकि एक साल पहले यह ₹283.87 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू 18.71% बढ़कर ₹4,639.94 करोड़ हो गया।

02:11 PM: Amara Raja Energy का रेवेन्यू 24% बढ़ा

अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी लिमिटेड के नतीजे आ गए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 15.86% बढ़कर ₹191 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹165 करोड़ था। इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 24% बढ़कर ₹4,214.54 करोड़ हो गया।

02:01 PM: Hindustan Copper का प्रॉफिट 163% उछला

Hindustan Copper ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। जून तिमाही में इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 162.59% बढ़कर ₹352.61 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹134.28 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 81.36% बढ़कर ₹936.50 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹516.37 करोड़ था।

01:35 PM: Info Edge के PAT में 51% का इजाफा

Info Edge (India) Ltd ने वित्त वर्ष 2027 की जून तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में सालाना 50.63% की बढ़ोतरी दर्ज की, जिससे यह ₹445.72 करोड़ हो गया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जून 2025 को समाप्त तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट ₹295.91 करोड़ था।

इस तिमाही में ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 11.36% बढ़कर ₹880.74 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹790.86 करोड़ था।

01:17 PM: Kwality Pharma का रेवेन्यू 46% बढ़ा

Kwality Pharma ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 115 फीसदी बढ़कर 25.6 करोड़ रुपये हो गया। इसका रेवेन्यू भी 46 फीसदी उछलकर 162 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

12:47 PM: Ramco Industries का मुनाफा 32% उछला

रामको इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 31.94% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ₹86.59 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹65.63 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.48% बढ़कर ₹61 करोड़ हो गया।

11:55 AM: Hindustan Copper में मामूली बढ़त

Hindustan Copper के शेयरों में आज नतीजों से पहले हल्की बढ़त है। यह स्टॉक BSE पर 0.17 फीसदी बढ़कर 536.90 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 51,919.52 करोड़ रुपये है।

11:53 AM: Vodafone Idea का शेयर 1 फीसदी उछला

Vodafone Idea के शेयरों में आज खरीदारी का माहौल है। यह शेयर नतीजों से पहले BSE पर 1 फीसदी से ज्यादा उछलकर 12.89 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। इसका मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये है।

अगला लेख