return to news
  1. Manipal Health IPO Final Day: आखिरी दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, अब तक 2.90 गुना सब्सक्राइब

मार्केट न्यूज़

Manipal Health IPO Final Day: आखिरी दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, अब तक 2.90 गुना सब्सक्राइब

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 31, 2026, 14:08 IST

सारांश

Manipal Health Enterprises के पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी की 9,275.22 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसमें 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,275.22 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

Manipal Health Enterprises IPO

Manipal Health Enterprises IPO: कंपनी ने प्राइस बैंड 560 रुपये से 590 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Manipal Health Enterprises के IPO को आज 31 जुलाई को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन अब तक 2.90 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 26,09,23,125 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 9,00,88,286 शेयर हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक इसमें सबसे ज्यादा दांव क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने लगाया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Manipal Health IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 4.97 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.31 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 0.63 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 1.93 गुना
  • टोटल- 2.90 गुना
  • (BSE, 31 Jul 2026 | 02:06:00 PM)

Manipal Health IPO के बारे में

Manipal Health Enterprises के पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी 9,275.22 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,275.22 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 560 रुपये से 590 रुपये प्रति शेयर तय किया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 25 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। यानी ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश 14,750 रुपये होगा। शेयरों की संभावित लिस्टिंग 5 अगस्त 2026 को NSE और BSE पर हो सकती है, जबकि अलॉटमेंट 3 अगस्त तक होने की उम्मीद है।

IPO से जुटाई गई रकम का क्या होगा?

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपनी सहयोगी कंपनी Manipal Hospitals Private Limited के कर्ज को चुकाने या कम करने में करेगी। इसके अलावा Sahyadri Hospitals Private Limited में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए भी फंड का उपयोग किया जाएगा। कर्ज घटने से भविष्य में ब्याज का बोझ कम हो सकता है, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

क्या है कंपनी का बिजनेस मॉडल?

साल 2010 में स्थापित Manipal Health Enterprises भारत की प्रमुख हेल्थकेयर सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है। कंपनी देशभर में मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, डे-केयर सेंटर, क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर का बड़ा नेटवर्क संचालित करती है। इसका बिजनेस मॉडल केवल अस्पताल चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को इलाज, सर्जरी, डायग्नोस्टिक्स, इमरजेंसी, क्रिटिकल केयर और लंबी अवधि की मेडिकल सेवाएं एक ही नेटवर्क के तहत उपलब्ध कराता है।

कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा अस्पतालों में भर्ती मरीजों (In-patient), ओपीडी सेवाओं (Out-patient), डायग्नोस्टिक टेस्ट, सर्जरी और अन्य चिकित्सा सेवाओं से आता है। भारत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ती मांग, स्वास्थ्य बीमा का विस्तार और बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में अस्पताल नेटवर्क बढ़ाने की रणनीति कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है।

वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इस दौरान कुल आय 26% बढ़कर 10,520.52 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 8,362.79 करोड़ रुपये थी। वहीं EBITDA बढ़कर 2,795.94 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 2,247.07 करोड़ रुपये था। हालांकि, बढ़ते खर्च और अन्य लागतों की वजह से शुद्ध मुनाफा (PAT) घटकर 916.52 करोड़ रुपये रह गया, जो FY25 में 1,081.67 करोड़ रुपये था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख