मार्केट न्यूज़
.png)
5 min read | अपडेटेड July 31, 2026, 18:55 IST
सारांश
आज कई अन्य कंपनियां भी अपने जून तिमाही के नतीजे पेश कर रही हैं। इनमें श्री सीमेंट, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO), ग्लेनमार्क फार्मा, नारायण हृदयालय, SJVN, आधार हाउसिंग फाइनेंस शामिल हैं।

Q1 Results: आज अर्बन कंपनी, कजारिया सेरामिक्स समेत कई कंपनियों के नतीजे घोषित हो रहे हैं।
आज कई अन्य कंपनियों ने भी अपने जून तिमाही के नतीजे पेश किए। इनमें श्री सीमेंट, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO), ग्लेनमार्क फार्मा, नारायण हृदयालय, SJVN, आधार हाउसिंग फाइनेंस, अर्बन कंपनी, कजारिया सेरामिक्स, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (GMDC) और द लीला पैलेसेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स जैसी कंपनियां शामिल हैं।
अप्रैल-जून तिमाही में ITC का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27.12% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹4,911 करोड़ था। वहीं रेवेन्यू सालाना आधार पर 27.87% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में यह ₹21,070 करोड़ था।
अप्रैल-जून तिमाही में मारुति सुजुकी इंडिया का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.8 फीसदी घटकर 3352 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,758 करोड़ रुपये था। मारुति सुजुकी का रेवेन्यू तिमाही के दौरान 35.9 फीसदी बढ़कर ₹52,456 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹38,593 करोड़ था।
अर्बन कंपनी ने जून तिमाही में ₹83.75 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को ₹5.64 करोड़ का मुनाफा हुआ था। पिछली तिमाही (Q4 FY26) के ₹99.86 करोड़ के नेट लॉस की तुलना में इस बार नुकसान कम हुआ है।
इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 43.86% बढ़कर ₹528.34 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2026 की जून तिमाही में ₹367.27 करोड़ था।
डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 194.89% बढ़ाकर ₹663 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹224.97 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 21.13% बढ़कर ₹15,547.66 करोड़ हो गया।
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में PAT 27.04% बढ़कर ₹2,895 करोड़ हो गया है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में यह ₹2,278.63 करोड़ था। इसका रेवेन्यू पहली तिमाही में 10.46% बढ़कर ₹15,299.88 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹13,851 करोड़ था।
श्री सीमेंट लिमिटेड ने PAT में 17.66% की गिरावट दर्ज की और यह ₹529 करोड़ रहा, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में यह ₹642.66 करोड़ था। रेवेन्यू ₹6,233.13 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹5,281 करोड़ के मुकाबले 18.03% ज्यादा है।
गेल (इंडिया) लिमिटेड का PAT जून तिमाही में 96.08% बढ़कर ₹4,671 करोड़ हो गया है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹2,382.24 करोड़ था। कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹41,350.18 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹35,429 करोड़ के मुकाबले 16.71% ज्यादा है।
लीला पैलेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की है। यह मुनाफा बढ़कर ₹48.79 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹8.76 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 28.08% बढ़कर ₹351.95 करोड़ हो गया।
Taj GVK होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 21.11% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹25 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹20.89 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) 55.09% बढ़कर ₹165 करोड़ हो गया।
Shadowfax ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इसका नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 17 फीसदी बढ़कर 65 करोड़ रुपये हो गया। पिछली तिमाही में यह 56 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू करीब 10 फीसदी बढ़कर 1358 करोड़ रुपये हो गया।
Aether Industries ने भी जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 34 फीसदी बढ़कर 63 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 47 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 27 फीसदी बढ़कर 327 करोड़ रुपये हो गया।
Bajaj Finserv ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 12.3 फीसदी बढ़कर 3,132 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह आंकड़ा 2789 करोड़ रुपये था। इसकी टोटल इनकम सालाना 19 फीसदी बढ़कर 42,037 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
ITC के शेयरों में आज नतीजों से पहले बिकवाली हो रही है। यह स्टॉक BSE पर करीब 1 फीसदी लुढ़ककर 282.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 3.54 लाख करोड़ रुपये है।
Maruti Suzuki India के शेयरों में आज तेजी है। तिमाही नतीजों से पहले कंपनी के शेयर 0.32 फीसदी उछल गए हैं। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 14235 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख