return to news
  1. निफ्टी IT की तेजी पर लगा ब्रेक, 1 महीने में 16% तक उछल चुका है इंडेक्स, आज क्यों आई गिरावट?

मार्केट न्यूज़

निफ्टी IT की तेजी पर लगा ब्रेक, 1 महीने में 16% तक उछल चुका है इंडेक्स, आज क्यों आई गिरावट?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 31, 2026, 12:14 IST

सारांश

आज के कारोबार में TCS के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है और यह 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। इसके अलावा Infosys, LTM, Coforge, Wipro और Tech Mahindra के शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

शेयर सूची

Nifty IT

Nifty IT: पिछले एक महीने में यह इंडेक्स करीब 16.50 फीसदी उछल चुका है।

लगातार 5 कारोबारी दिनों की तेजी के बाद आज शुक्रवार को आखिरकार IT शेयरों में तेजी का सिलसिला थम गया। आज के कारोबार में Nifty IT इंडेक्स में करीब 2.5% फीसदी की गिरावट रही और यह 30,034.40 के स्तर तक लुढ़क गया। इसके पहले पिछले 5 दिनों में निफ्टी IT इंडेक्स में 9.33 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। वहीं पिछले एक महीने में यह इंडेक्स करीब 16.50 फीसदी उछल चुका है। इस रैली के बाद अब निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिसके चलते आज इंडेक्स पर दबाव बना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में TCS के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है और यह 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। इसके अलावा Infosys, LTM, Coforge, Wipro और Tech Mahindra के शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

माइक्रोसॉफ्ट के नतीजों का असर

माइक्रोसॉफ्ट ने मजबूत तिमाही नतीजे और भविष्य के लिए शानदार गाइडेंस दिए, जिससे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सेक्टर को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसके बाद अमेरिका और एशिया के कई बाजारों में AI और चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

भारत का आईटी सेक्टर इस AI रैली का पूरा फायदा नहीं उठा सका। इसकी वजह यह है कि भारतीय शेयर बाजार में AI पर सीधे काम करने वाली कंपनियां बहुत कम हैं। ऐसे में अब माइक्रोसॉफ्ट के नतीजों के बाद निवेशक भारतीय आईटी से पैसा निकालकर AI शेयरों में शिफ्ट कर रहे हैं।

जुलाई में अब भी शानदार प्रदर्शन

गुरुवार की गिरावट के बावजूद निफ्टी आईटी इंडेक्स जुलाई महीने में अब तक करीब 16% चढ़ चुका है। अगर यह बढ़त बनी रहती है तो यह पिछले छह वर्षों का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन होगा। यानी एक दिन की गिरावट के बावजूद पूरे महीने का प्रदर्शन अभी भी काफी मजबूत है।

एशियाई बाजारों में AI शेयरों की जबरदस्त रैली

माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी बड़ी टेक कंपनियों के मजबूत नतीजों और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े निवेश की योजनाओं के बाद एशियाई बाजारों में भी खरीदारी तेज हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और ताइवान का शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। खासकर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और SK Hynix जैसे चिप निर्माता शेयरों में बड़ी तेजी दर्ज की गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख