return to news
  1. IT स्टॉक्स में मुनाफावसूली, क्रूड ऑयल 85 डॉलर पर, आज इन वजहों से है बाजार पर दबाव

मार्केट न्यूज़

IT स्टॉक्स में मुनाफावसूली, क्रूड ऑयल 85 डॉलर पर, आज इन वजहों से है बाजार पर दबाव

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 31, 2026, 11:13 IST

सारांश

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज प्रॉफिट बुकिंग हो रही है। निफ्टी IT इंडेक्स पिछले 5 कारोबारी दिनों में करीब 9.30 फीसदी चढ़ा है। इस शानदार रैली के बाद अब निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। आज के कारोबार में यह इंडेक्स करीब 2 फीसदी लुढ़ककर 30,592.15 के स्तर पर आ गया है।

Stock Market

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच क्रूड ऑयल की कीमत अभी भी ऊंची बनी हुई है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 31 जुलाई को सुस्ती का माहौल है। आज शुरुआती कारोबार में BSE Sensex में करीब 141 अंकों की तेजी देखी गई, हालांकि बाजार ने जल्द ही अपनी बढ़त गंवा दी। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इसमें 10 अंकों की मामूली बढ़त थी और यह 77,938.67 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 26 अंकों की मामूली तेजी थी और यह 24,341.75 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT सेक्टर में मुनाफावसूली

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज प्रॉफिट बुकिंग हो रही है। निफ्टी IT इंडेक्स पिछले 5 कारोबारी दिनों में करीब 9.30 फीसदी चढ़ा है। इस शानदार रैली के बाद अब निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। आज के कारोबार में यह इंडेक्स करीब 2 फीसदी लुढ़ककर 30,592.15 के स्तर पर आ गया है।

आज सबसे ज्यादा गिरावट इंफोसिस और TCS के शेयरों में है और ये दोनों 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं। इसके अलावा Coforge, HCL Tech, Wipro और Tech Mahindra जैसे शेयरों में भी गिरावट है।

क्रूड ऑयल

जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच क्रूड ऑयल की कीमत अभी भी ऊंची बनी हुई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव के चलते क्रूड ऑयल की कीमत में उछाल आया है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। तेल का भाव बढ़ने से भारत का आयात बिल बढ़ता है।

दिग्गज शेयरों में बिकवाली

बाजार में कमजोरी की एक और बड़ी वजह दिग्गज शेयरों में बिकवाली है। आज HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank जैसे शेयरों पर दबाव है। इसके अलावा HUL और ITC जैसे शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं, जिसके चलते FMCG इंडेक्स नीचे आ गया है।

इसके पहले कल यानी 30 जुलाई को BSE Sensex में 273.55 अंकों की तेजी देखी गई थी और यह 77,928.15 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं Nifty 50 में भी 66.95 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी और यह 24,317.15 के लेवल पर बंद हुआ था। ऑटो शेयरों में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख