return to news
  1. LIC Bonus Issue: रिकॉर्ड डेट नहीं, इस तारीख से पहले खरीदने होंगे शेयर, तभी मिलेगा फायदा

मार्केट न्यूज़

LIC Bonus Issue: रिकॉर्ड डेट नहीं, इस तारीख से पहले खरीदने होंगे शेयर, तभी मिलेगा फायदा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 26, 2026, 17:28 IST

सारांश

LIC के हालिया Q4 FY26 नतीजे भी मजबूत रहे। LIC का शुद्ध मुनाफा 23% बढ़कर ₹23,467 करोड़ हो गया, जबकि नेट प्रीमियम आय 12% बढ़कर ₹1.65 लाख करोड़ पहुंची। पूरे साल में कंपनी का AUM बढ़कर ₹57.29 लाख करोड़ हो गया और सालाना मुनाफा ₹57,419 करोड़ रहा।

शेयर सूची

LIC

LIC ने बोनस के लिए 29 मई को रिकॉर्ड डेट तय की है।

LIC Bonus Issue: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद पहली बार बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी 1:1 बोनस इश्यू ला रही है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास LIC का 1 शेयर है, तो आपको 1 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा। कंपनी के शेयरों में आज 2.14 फीसदी की तेजी देखी गई और यह BSE पर 855.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 5.40 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

LIC बोनस शेयर के बारे में पूरी जानकारी

LIC के बोर्ड ने इस बोनस इश्यू को अप्रैल में मंजूरी दी थी। इसके लिए कंपनी अपने रिजर्व और सरप्लस से करीब ₹6,325 करोड़ इस्तेमाल करेगी। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास करीब ₹1.5 लाख करोड़ का रिजर्व था।

लेकिन यह समझना जरूरी है कि बोनस शेयर मिलने से आपकी कुल संपत्ति तुरंत नहीं बढ़ती। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास 1 शेयर ₹800 का है और 1:1 बोनस मिलता है, तो बाद में आपके पास 2 शेयर होंगे, लेकिन शेयर की कीमत लगभग आधी होकर करीब ₹400 हो सकती है। यानी कुल वैल्यू लगभग वही रहती है।

रिकॉर्ड डेट करीब

LIC ने बोनस के लिए 29 मई को रिकॉर्ड डेट तय की है। रिकॉर्ड डेट का मतलब है कि इस दिन जिन निवेशकों के डिमैट अकाउंट में LIC के शेयर होंगे, वही बोनस पाने के हकदार होंगे। SEBI के T+1 सेटलमेंट नियम के अनुसार शेयर खरीदने के एक दिन बाद आपके डिमैट खाते में आते हैं। इसलिए बोनस पाने के लिए सिर्फ रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे। चूंकि 28 मई को बकरीद की वजह से बाजार बंद रहेगा, इसलिए 27 मई LIC शेयर खरीदने की आखिरी तारीख है। अगर आपने 27 मई तक शेयर खरीद लिया, तभी आप बोनस के लिए पात्र होंगे।

LIC के Q4 नतीजे

LIC के हालिया Q4 FY26 नतीजे भी मजबूत रहे। LIC का शुद्ध मुनाफा 23% बढ़कर ₹23,467 करोड़ हो गया, जबकि नेट प्रीमियम आय 12% बढ़कर ₹1.65 लाख करोड़ पहुंची। पूरे साल में कंपनी का AUM बढ़कर ₹57.29 लाख करोड़ हो गया और सालाना मुनाफा ₹57,419 करोड़ रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख