return to news
  1. Stock Market: 76 डॉलर पर आया क्रूड ऑयल का भाव, आज इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: 76 डॉलर पर आया क्रूड ऑयल का भाव, आज इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 24, 2026, 10:51 IST

सारांश

Stock Market: क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट का सिलसिला आज 24 जून को भी जारी है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.65 फीसदी गिरकर 76.30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में क्रूड ऑयल में गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है।

Stock Market

Stock Market: भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील फाइनल होने की उम्मीद की जा रही है।

Stock Market: एक दिन पहले की बड़ी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज 24 जून को खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 506 अंकों की तेजी देखी गई और यह 76,706.91 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 120.65 अंक बढ़कर 23,944.75 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। आज के कारोबार में IT शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। यहां हम समझेंगे कि आज बाजार में तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में गिरावट

क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट का सिलसिला आज 24 जून को भी जारी है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.65 फीसदी गिरकर 76.30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में क्रूड ऑयल में गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदें

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील फाइनल होने की उम्मीद की जा रही है। अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और भारत एक द्विपक्षीय ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के "बहुत, बहुत करीब" हैं। इस डील से 1.4 अरब लोगों वाले भारतीय बाजार में अमेरिकी सामान के लिए रास्ते खुलेंगे और यह दोनों देशों के लिए आपसी फायदे वाली शर्तों पर आधारित होगी।

IT शेयरों में खरीदारी

आज IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी IT इंडेक्स 1.15 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। सबसे ज्यादा खरीदारी OFSS और Tech Mahindra के शेयरों में है और ये दोनों 3 फीसदी से ज्यादा उछल गए। इसके अलावा Infosys और TCS जैसे शेयरों में भी तेजी रही। एक दिन पहले इन शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। ऐसे में आज की तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

FIIs की खरीदारी

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 17.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार के सेंटीमेंट को सहारा मिला है। विदेशी निवेशक लंबे समय से लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। ऐसे में FII की वापसी से बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख