return to news
  1. Stock Market Wrap: प्रॉफिट बुकिंग से बाजार पर बना दबाव, Sensex 479 अंक लुढ़का, Nifty 23913 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: प्रॉफिट बुकिंग से बाजार पर बना दबाव, Sensex 479 अंक लुढ़का, Nifty 23913 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 26, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Bharti Airtel, TCS, Bajaj Finance, Trent और Titan जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Eternal, HUL, Adani Ports और Maruti Suzuki जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 26 मई का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 479.26 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई और यह 76,009.70 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 118 अंकों की कमजोरी के साथ 23,913.70 के लेवल पर आ गया है। शुरुआती तेजी के बाद बाजार में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। इसके अलावा जियो पॉलिटिकल टेंशन और रुपये में कमजोरी ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bharti Airtel, TCS जैसे शेयरों में गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Bharti Airtel, TCS, Bajaj Finance, Trent और Titan जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Eternal, HUL, Adani Ports और Maruti Suzuki जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.56 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.34 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

ज्यादातर सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में रही और यह 1 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल में करीब 1 फीसदी की तेजी रही। वहीं निफ्टी ऑटो और FMCG इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में बिकवाली की क्या हैं वजहें

शेयर बाजार में आज की बिकवाली के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। Sensex में सोमवार को करीब 1000 अंकों से ज्यादा की बड़ी तेजी आई थी। ऐसे में आज निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली करना बेहतर समझा, जिससे बाजार का सेंटिमेंट बदल गया और बिकवाली हावी हो गई। इसके अलावा आज मई सीरीज की मासिक F&O एक्सपायरी का दिन है, जिसके चलते उतार-चढ़ाव दिखा। इसके साथ ही जियो-पॉलिटिकल टेंशन और रुपये में कमजोरी ने भी मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख