return to news
  1. IPO Market Update: बाजार में आए दो नए आईपीओ, एक को मिला बंपर रिस्पॉन्स तो दूसरे की रफ्तार धीमी

मार्केट न्यूज़

IPO Market Update: बाजार में आए दो नए आईपीओ, एक को मिला बंपर रिस्पॉन्स तो दूसरे की रफ्तार धीमी

विकास तिवारी

5 min read | अपडेटेड July 05, 2026, 13:35 IST

सारांश

आईपीओ बाजार में इस समय दो बड़ी कंपनियों वाटरवेज लेजर टूरिज्म और अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ खुले हुए हैं। पहले दिन के बिडिंग प्रोसेस में अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ को निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स मिला है, जबकि कोर्डेलिया क्रूज की पैरेंट कंपनी वाटरवेज लेजर का आईपीओ पहले दिन सुस्त रहा।

waterways-leisure-tourism-advit-jewels-ipo

आईपीओ मार्केट में दांव लगाने के लिए खुले दो नए पब्लिक इश्यू। | Image: Shutterstock

भारतीय शेयर बाजार में इस समय आईपीओ को लेकर काफी हलचल देखी जा रही है। बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए कमाई के दो नए मौके खुले हुए हैं। इसमें पहला आईपीओ कोर्डेलिया क्रूज चलाने वाली कंपनी वाटरवेज लेजर टूरिज्म लिमिटेड का है और दूसरा आईपीओ जयपुर की मशहूर ज्वेलरी कंपनी अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का है। दोनों ही कंपनियों के आईपीओ 23 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुके हैं और निवेशक इनमें 25 जून तक पैसा लगा सकते हैं। पहले दिन की बिडिंग खत्म होने के बाद दोनों कंपनियों को लेकर निवेशकों का मूड बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ ज्वेलरी कंपनी के आईपीओ को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है, वहीं क्रूज कंपनी के आईपीओ को लेकर अभी निवेशक थोड़े सावधान नजर आ रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अद्वित ज्वेल्स आईपीओ को मिला बंपर रिस्पॉन्स

जयपुर की अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ को लेकर निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन यानी 23 जून की शाम तक यह आईपीओ कुल 11.30 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा डिमांड रिटेल कैटेगरी और NII कैटेगरी में देखी जा रही है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 11.74 गुना भरा है, जबकि एनआईआई कैटेगरी में यह दांव 23.86 गुना तक पहुंच गया है। वहीं QIB कैटेगरी में इसे अभी तक 1.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 165.16 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसके लिए कंपनी पूरे 1.20 करोड़ नए शेयर जारी कर रही है। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस का हिस्सा शामिल नहीं है।

आईपीओ के दूसरे दिन यानी 24 जून की दोपहर दो बजे तक दोनों ही पब्लिक इश्यू के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ पर निवेशक लगातार दांव लगा रहे हैं और दोपहर ढाई बजे तक यह कुल 35.91 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें रिटेल कैटेगरी को 30.19 गुना, क्यूआईबी कैटेगरी को 1.25 गुना और एनआईआई कैटेगरी को रिकॉर्ड 95.40 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 130 रुपये से 138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों को कम से कम एक लॉट यानी 100 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से 13,800 रुपये की जरूरत होगी।

कंपनी की कमाई और पैसों का इस्तेमाल

अद्वित ज्वेल्स मुख्य रूप से 'रामभजो' ब्रांड के तहत हाथ से बनी कुंदन, पोल्की और डायमंड ज्वेलरी बनाती है। इसका बिजनेस मॉडल ज्यादातर बीटूबी यानी डीलर्स और शोरूम को सप्लाई करने पर आधारित है, जिससे इसे करीब 81 पर्सेंट से ज्यादा का रेवेन्यू मिलता है। कंपनी के फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस काफी शानदार रहे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 69.45 करोड़ रुपये था, जो फाइनेंशियल ईयर 2025 में बढ़कर 124.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इसका नेट प्रॉफिट भी इसी दौरान 14.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 25.37 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा कंपनी का EBITDA भी लगातार सुधरा है। कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल अपने बिजनेस के लिए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और बैंकों के पुराने कर्ज को चुकाने में करेगी।

वाटरवेज लेजर टूरिज्म आईपीओ की सुस्त शुरुआत

दूसरी तरफ, देश के बड़े क्रूज ब्रांड कोर्डेलिया क्रूज को संभालने वाली कंपनी वाटरवेज लेजर टूरिज्म के आईपीओ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है। पहले दिन की बिडिंग के बाद यह आईपीओ कुल 0.20 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया है। हालांकि, रिटेल कैटेगरी में निवेशकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है और यह हिस्सा 1.06 गुना भर चुका है। लेकिन NII कैटेगरी में सिर्फ 0.04 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है और QIB कैटेगरी में अभी तक खाता भी नहीं खुला है। कंपनी इस पूरे पब्लिक इश्यू के जरिए बाजार से 585 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह भी पूरी तरह से नए शेयरों का इश्यू है, जिसमें कोई पुराना प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहा है।

दूसरी तरफ, वाटरवेज लेजर टूरिज्म के आईपीओ की रफ्तार अब भी थोड़ी धीमी बनी हुई है। दोपहर दो बजे तक यह कुल 0.45 गुना ही भरा है। हालांकि, इसके रिटेल हिस्से में अच्छी बढ़त देखी गई है और यह 2.11 गुना सब्सक्राइब हो गया है, जबकि एनआईआई हिस्सा 0.23 गुना भरा है और क्यूआईबी कैटेगरी में अभी खाता खुलना बाकी है।

कंपनी ने इस बड़े आईपीओ के लिए 769 रुपये से 808 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। इसमें निवेश करने के लिए मिनिमम लॉट साइज 18 शेयरों का है, जिसके लिए निवेशकों को 14,544 रुपये लगाने होंगे। ग्रे मार्केट में इस समय इस आईपीओ को लेकर बहुत ज्यादा हलचल नहीं है।

क्रूज कंपनी के फाइनेंशियल और फ्यूचर प्लान

वाटरवेज लेजर टूरिज्म अपने क्रूज वेसल एमवी एम्प्रेस के जरिए भारत और कुछ इंटरनेशनल रूट्स पर क्रूज हॉलिडे सर्विस देती है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2025 में 590.6 करोड़ रुपये था, जो फाइनेंशियल ईयर 2026 में थोड़ा घटकर 579.7 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट भी फाइनेंशियल ईयर 2025 के 168.19 करोड़ रुपये से घटकर फाइनेंशियल ईयर 2026 में 52.14 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं इस दौरान कंपनी का EBITDA 117.48 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि आईपीओ से मिलने वाली रकम का एक बड़ा हिस्सा यानी करीब 480 करोड़ रुपये उनके स्टेप-डाउन यूनिट के लीज पेमेंट्स और एडवांस रेंटल चुकाने में इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कंपनी के फ्यूचर ऑपरेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख