return to news
  1. Turtlemint Fintech IPO: आपको शेयर मिले या नहीं? BSE, NSE और KFin Tech पर ऐसे कर सकते हैं चेक

मार्केट न्यूज़

Turtlemint Fintech IPO: आपको शेयर मिले या नहीं? BSE, NSE और KFin Tech पर ऐसे कर सकते हैं चेक

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 24, 2026, 11:31 IST

सारांश

Turtlemint Fintech IPO: अगर आपने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस बताया गया है।

Turtlemint Fintech Solutions IPO

Turtlemint Fintech Solutions IPO: यह आईपीओ 19 से 23 जून 2026 तक खुला था।

Turtlemint Fintech Solutions के IPO को निवेशकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक यह पब्लिक इश्यू 1.20 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 24 जून को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 29 जून तय की गई है। यह आईपीओ 19 से 23 जून 2026 तक खुला था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Turtlemint Fintech IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Turtlemint Fintech Solutions के आईपीओ को कुल 1.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसे 3,95,47,704 शेयरों के लिए बोलियां मिली जबकि ऑफर पर 3,29,01,878 शेयर थे। इसके तहत QIBs का हिस्सा 1.59 गुना और NIIs का हिस्सा 0.52 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं रिटेल निवेशकों के हिस्से को भी 1.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख