return to news
  1. MobiKwik का शेयर आज 7% से ज्यादा क्यों चढ़ गया? RBI की ओर से इस खबर के बाद टूट पड़े निवेशक

मार्केट न्यूज़

MobiKwik का शेयर आज 7% से ज्यादा क्यों चढ़ गया? RBI की ओर से इस खबर के बाद टूट पड़े निवेशक

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 26, 2026, 14:10 IST

सारांश

यह लाइसेंस MobiKwik को ऑफलाइन पेमेंट बिजनेस यानी दुकानों, पेट्रोल पंप, छोटे व्यापारियों और रिटेल स्टोर्स में डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में मदद करेगा। इसका मतलब कंपनी अब दुकानदारों के लिए सुरक्षित और बड़े स्तर पर पेमेंट सिस्टम तैयार कर सकेगी।

शेयर सूची

MobiKwik

अप्रैल 2026 में MobiKwik को RBI से NBFC लाइसेंस की मंजूरी भी मिली थी।

One MobiKwik Systems के शेयरों में आज 26 मई को 7.50 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 202.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। इसकी बड़ी वजह यह रही कि कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पेमेंट एग्रीगेटर-फिजिकल (PA-P) लाइसेंस के लिए मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाद निवेशकों ने इसके शेयरों में जमकर खरीदारी की। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,590.35 करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

MobiKwik को इस लाइसेंस से क्या फायदा होगा?

यह लाइसेंस MobiKwik को ऑफलाइन पेमेंट बिजनेस यानी दुकानों, पेट्रोल पंप, छोटे व्यापारियों और रिटेल स्टोर्स में डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में मदद करेगा। इसका मतलब कंपनी अब दुकानदारों के लिए सुरक्षित और बड़े स्तर पर पेमेंट सिस्टम तैयार कर सकेगी।

कंपनी को करीब एक साल पहले ऑनलाइन पेमेंट के लिए पेमेंट एग्रीगेटर-ऑनलाइन (PA-O) लाइसेंस भी मिल चुका है, जो उसकी सहायक कंपनी Zaakpay के जरिए मिला था। अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के पेमेंट बिजनेस में कंपनी की पकड़ मजबूत हो गई है।

MobiKwik का बिजनेस

फिलहाल MobiKwik करीब 49 लाख व्यापारियों को सेवाएं दे रही है। इसमें UPI QR कोड, Soundbox और EDC मशीन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी का फोकस अगले 18-24 महीनों में खास तौर पर छोटे कारोबारियों, ऑयल और गैस आउटलेट्स और बड़े रिटेल स्टोर्स पर रहेगा। कंपनी ने FY28 तक अपने मर्चेंट बिजनेस को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वह Soundbox और EDC मशीनों की तैनाती तेजी से बढ़ाएगी।

इसके अलावा अप्रैल 2026 में MobiKwik को RBI से NBFC लाइसेंस की मंजूरी भी मिली थी। यानी कंपनी अब सिर्फ पेमेंट ही नहीं, बल्कि फाइनेंशियल सर्विसेज में भी तेजी से विस्तार कर रही है।

कैसे रहे मार्च तिमाही के नतीजे

MobiKwik के मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे भी अच्छे रहे। कंपनी ने ₹4.38 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹56.03 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी की आय भी बढ़कर ₹288.71 करोड़ पहुंच गई, जो सालाना आधार पर करीब 8% ज्यादा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख