return to news
  1. IPO Allotment: Kanohar, Glass Wall या Prasol Chemicals के शेयर मिले या नहीं? BSE, NSE पर ऐसे करें चेक

मार्केट न्यूज़

IPO Allotment: Kanohar, Glass Wall या Prasol Chemicals के शेयर मिले या नहीं? BSE, NSE पर ऐसे करें चेक

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 11, 2026, 09:57 IST

सारांश

अगर आपने इनमें से किसी भी IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE, MUFG Intime India या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

IPO

Kanohar Electricals के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 90.59 गुना सब्सक्राइब हो गया।

अगर आपने Kanohar Electricals, Glass Wall Systems या Prasol Chemicals के IPOs में दांव लगाया है तो यह खबर आपके लिए ही है। इनके निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 11 सितंबर को किया जाना है। ये तीनों आईपीओ 08 से 10 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। Kanohar Electricals का इश्यू साइज 1,055.74 करोड़ रुपये है। इसके अलावा Glass Wall Systems 427.89 करोड़ रुपये और Prasol Chemicals 500 करोड़ रुपये जुटा रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इनमें से किसी भी आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE, MUFG Intime India या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

तीनों IPOs के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Kanohar Electricals के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 90.59 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को 215.37 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 87.74 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 20.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

इसके अलावा Glass Wall Systems का IPO कुल 81.65 गुना भर गया। इसमें QIBs का हिस्सा 167.93 गुना, NIIs का हिस्सा 79.71 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 33.18 गुना सब्सक्राइब हुआ है। Prasol Chemicals की बात करें तो यह पब्लिक इश्यू कुल 3.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके तहत QIBs के हिस्से को 7.22 गुना, NIIs के हिस्से को 1.80 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 1.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख