return to news
  1. Gold-Silver Price: अचानक ₹10,000 रुपये तक क्यों लुढ़की चांदी, सोने में भी गिरावट, क्या है आपके शहर में रेट?

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: अचानक ₹10,000 रुपये तक क्यों लुढ़की चांदी, सोने में भी गिरावट, क्या है आपके शहर में रेट?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 11, 2026, 08:29 IST

सारांश

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी के भाव में आज बड़ी कमजोरी दिख रही है। 11 सितंबर को सोना 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ 4,331.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया। वहीं चांदी तो 6.71 फीसदी टूटकर 63.47 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

Gold Silver

सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर का मजबूत होना है।

Gold-Silver: अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी के लिए भाव कम होने का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। Bullion.co.in के अनुसार आज सुबह लगभग 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,52,770 रुपये है। इसके अलावा चांदी की कीमत भी बड़ी गिरावट के साथ 2,33,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें तो यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 152,200 रुपये पर है। इसके अलावा चांदी का भाव 10 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 233,850 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी के भाव में आज बड़ी कमजोरी दिख रही है। 11 सितंबर को सोना 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ 4,331.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया। वहीं चांदी तो 6.71 फीसदी टूटकर 63.47 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने का भाव

यहां देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमतों की लिस्ट दी गई है।

  • मुंबई: ₹1,52,490 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹1,52,230 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,52,940 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹1,52,290 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹1,52,610 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹1,52,740 प्रति 10 ग्राम

बड़े शहरों में चांदी की कीमत

यहां बड़े मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें दी गई हैं।

  • मुंबई: ₹2,33,180 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹2,32,770 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹2,33,850 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹2,32,870 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹2,33,360 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹2,33,540 प्रति किलोग्राम

क्या है सोने-चांदी में गिरावट की वजह

सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर का मजबूत होना है। साथ ही कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ने की चिंता है, जिससे बाजार को लगता है कि Federal Reserve ब्याज दरें ऊंची रख सकता है। आम तौर पर ब्याज दरें और बॉन्ड यील्ड बढ़ने पर सोना कम आकर्षक हो जाता है, क्योंकि सोना कोई ब्याज नहीं देता।

तेल की कीमतों में भी करीब 5% की तेजी आई और Brent crude 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच जहाजों पर हमलों में तेजी से तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। महंगा तेल महंगाई को बढ़ा सकता है, जिससे ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना बढ़ती है और सोने पर दबाव आता है।

इसके अलावा निवेशकों की नजर 11 सितंबर को आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर टिकी हुई है। ये आंकड़े भारतीय समयानुसार आज शाम लगभग 6:00 बजे जारी किए जाएंगे। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेड यह तय कर सकेगा कि ब्याज दरों में बदलाव करनी है या नहीं।

नए आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका का Producer Price Index (PPI) पिछले महीने 0.4% बढ़ा, जबकि जुलाई में इसमें 0.1% की बढ़ोतरी हुई थी। इसका मतलब है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में महंगाई का दबाव कुछ बढ़ा है। तेल की बढ़ती कीमतें भी इस महंगाई को और बढ़ा सकती हैं।

इस डेटा के बाद बाजार में फेड द्वारा अगले हफ्ते ब्याज दर बढ़ाने की संभावना 62% से बढ़कर 70% हो गई। हालांकि, रॉयटर्स के सर्वे में ज्यादातर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि फेड सितंबर की बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है और इस साल आगे भी दरें न बढ़ाए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख