return to news
  1. Kalyan Jewellers का शेयर 3 दिन में 36% चढ़ा, आखिर क्या है इस रैली की वजह

मार्केट न्यूज़

Kalyan Jewellers का शेयर 3 दिन में 36% चढ़ा, आखिर क्या है इस रैली की वजह

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 10, 2026, 14:11 IST

सारांश

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में Kalyan Jewellers का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 38% बढ़ा। भारत में भी कंपनी की आय में 38% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ करीब 28% रही।

शेयर सूची

Kalyan Jewellers

Kalyan Jewellers के अंतरराष्ट्रीय कारोबार से आय में करीब 35% की बढ़ोतरी हुई।

ज्वेलरी कंपनी Kalyan Jewellers के शेयरों में आज 10 जुलाई को लगातार तीसरे कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को यह शेयर करीब 8.7% चढ़कर 483.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इसके साथ ही पिछले 3 कारोबारी दिनों में शेयर करीब 36% उछल चुका है। शेयर में यह तेजी कंपनी के मजबूत Q1 FY27 बिजनेस अपडेट के बाद आई है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 48998.36 करोड़ रुपये हो गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Q1 में कैसा रहा कारोबार?

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में Kalyan Jewellers का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 38% बढ़ा। भारत में भी कंपनी की आय में 38% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ करीब 28% रही।

विदेश और Candere बिजनेस ने भी दिया साथ

कल्याण ज्वेलर्स के अंतरराष्ट्रीय कारोबार से आय में करीब 35% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, मध्य पूर्व के कारोबार में भी करीब 30% की ग्रोथ दर्ज की गई, हालांकि अप्रैल में जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण ग्राहकों की संख्या कुछ कम रही।

डिजिटल ज्वेलरी ब्रांड Candere का कारोबार सबसे तेज बढ़ा और इसकी आय करीब 112% बढ़ गई। तिमाही के दौरान कंपनी ने भारत में 12 नए Kalyan Jewellers शोरूम और 5 नए Candere शोरूम भी खोले।

आगे क्या कह रही है कंपनी?

कंपनी का कहना है कि नई तिमाही की शुरुआत भी अच्छी रही है। आने वाले त्योहारी और शादी के सीजन को देखते हुए नए कलेक्शन और मार्केटिंग कैंपेन की तैयारी की जा रही है। 30 जून 2026 तक Kalyan Jewellers के भारत और विदेशों में कुल 524 शोरूम थे, जिनमें 354 Kalyan Jewellers और 129 Candere स्टोर शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख