return to news
  1. Jio Platforms के IPO में आज निवेश का आखिरी मौका, दो दिन में ही मिल चुका है 5.57 गुना सब्सक्रिप्शन

मार्केट न्यूज़

Jio Platforms के IPO में आज निवेश का आखिरी मौका, दो दिन में ही मिल चुका है 5.57 गुना सब्सक्रिप्शन

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 23, 2026, 09:09 IST

सारांश

Jio Platforms का आईपीओ 21 अक्तूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ₹30213 करोड़ के इश्यू साइज के साथ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹1065-₹1119 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 12 शेयरों का है, जिसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 13,428 रुपये का निवेश करना होगा।

Jio Platforms IPO

Jio Platforms ने अपनी पैरेंट कंपनी RIL के शेयरधारकों के लिए ₹2,500 करोड़ का कोटा आरक्षित रखा है।

RIL की टेलीकॉम कंपनी Jio Platforms के IPO में आज 23 अक्तूबर को सब्सक्रिप्शन का आखिरी मौका है। पिछले दो दिनों में इस पब्लिक इश्यू को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 5.57 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे अब तक 1,10,03,48,928 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 19,75,25,934 शेयर हैं। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह आईपीओ 2 घंटे में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। हालांकि रिटेल पोर्शन की बात करें तो यह दूसरे दिन पूरी तरह भर सका। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक इसमें सबसे ज्यादा दांव क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने लगाया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Jio Platforms IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 13.29 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 5.97 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 1.54 गुना
  • एम्प्लॉयी रिजर्व्ड- 2.10 गुना
  • शेयरहोल्डर कोटा- 4.05 गुना
  • टोटल- 5.57 गुना
  • (BSE, 23 Oct 2026 | 09:00:00 AM)

Jio Platforms IPO के बारे में

Jio Platforms का आईपीओ 21 अक्तूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ₹30213 करोड़ के इश्यू साइज के साथ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹1065-₹1119 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 12 शेयरों का है, जिसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 13,428 रुपये का निवेश करना होगा।

Reliance Industries के शेयरधारकों के लिए सबसे बड़ा कोटा

Jio Platforms ने अपनी पैरेंट कंपनी Reliance Industries के शेयरधारकों के लिए ₹2,500 करोड़ का कोटा आरक्षित रखा है। इससे Reliance Industries के पात्र शेयरधारकों को IPO में आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलता है।

IPO के अपर प्राइस बैंड ₹1119 प्रति शेयर के हिसाब से Jio Platforms का मार्केट कैप करीब ₹10.3 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। लिस्टिंग के बाद यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो सकती है। इसकी वैल्यू के आधार पर यह Reliance Industries, Bharti Airtel और HDFC Bank जैसी बड़ी कंपनियों के आसपास होगी।

Jio Platforms की लिस्टिंग के बाद मुकेश अंबानी के Reliance Group की कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹27 लाख करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान है। इसके साथ ही यह Tata Group को पीछे छोड़कर देश का सबसे मूल्यवान बिजनेस ग्रुप बन सकता है। फिलहाल Tata Group की कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹25.6 लाख करोड़ से ज्यादा बताया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख