return to news
  1. Stocks to Watch: Jio Platforms के IPO से RIL पर टिकी नजर, Swiggy से HPCL तक कई कंपनियों के आए नतीजे

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Jio Platforms के IPO से RIL पर टिकी नजर, Swiggy से HPCL तक कई कंपनियों के आए नतीजे

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 23, 2026, 07:33 IST

सारांश

Jindal Stainless का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.1% बढ़कर 898 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 18.2% बढ़कर 12,874 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के एक्सपोर्ट में 36% की बढ़ोतरी हुई। तिमाही के दौरान शिपमेंट 2.5% बढ़कर 6.64 लाख टन से अधिक रहा।

stocks to watch

Reliance Industries की सब्सिडियरी Jio Platforms के IPO को दूसरे दिन शानदार प्रतिक्रिया मिली।

Stocks to Watch: 23 अक्टूबर को शेयर बाजार में Reliance Industries, Swiggy, HPCL, Jindal Stainless, eMudhra और Colgate-Palmolive India समेत कई कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। इन कंपनियों ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कहीं मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है, तो कहीं मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है। आइए आसान हिंदी में जानते हैं कि किन कंपनियों में क्या हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Jindal Stainless

Jindal Stainless का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.1% बढ़कर 898 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 18.2% बढ़कर 12,874 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के एक्सपोर्ट में 36% की बढ़ोतरी हुई। तिमाही के दौरान शिपमेंट 2.5% बढ़कर 6.64 लाख टन से अधिक रहा।

Reliance Industries

Reliance Industries की सब्सिडियरी Jio Platforms के आईपीओ को दूसरे दिन शानदार प्रतिक्रिया मिली। आईपीओ में कुल बोलियां 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गईं। यह अपने बड़े आकार के बावजूद पूरी तरह सब्सक्राइब होने वाला सबसे तेज आईपीओ बना। सभी निवेशक कैटेगरी में आईपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया।

Adani Total Gas

Adani Total Gas का नेट प्रॉफिट 3.2% बढ़कर 167 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 34.1% बढ़कर 1,936 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 20.3% से घटकर 16.8% रह गया। कंपनी का CNG और PNG वॉल्यूम 12% बढ़ा।

Swiggy

ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी Swiggy का दूसरी तिमाही में घाटा घटकर 922 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,092 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 54.4% बढ़कर 5,561 करोड़ रुपये हो गया। फूड डिलीवरी से रेवेन्यू 21.6% बढ़कर 2,338 करोड़ रुपये और क्विक कॉमर्स से 33.3% बढ़कर 1,306 करोड़ रुपये रहा। Instamart ने तिमाही में 69 नए डार्क स्टोर जोड़े, जिससे कुल स्टोर की संख्या 1,240 हो गई।

Colgate-Palmolive India

Colgate-Palmolive India का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.1% बढ़कर 341.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू 12.2% बढ़कर 1,705.7 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 31% से घटकर 28% पर आ गया। कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू और मार्जिन बाजार के अनुमानों से कम रहा।

Cyient

आईटी और इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी Cyient का रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 7.7% बढ़कर 2,235 करोड़ रुपये रहा। नेट प्रॉफिट में 22% की बढ़ोतरी हुई और यह 132.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने हर इक्विटी शेयर पर 12 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

CIE Automotive India

CIE Automotive India का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 11% बढ़कर 2,633 करोड़ रुपये हो गया। नेट प्रॉफिट 14% बढ़कर 244 करोड़ रुपये रहा। भारत में कंपनी की बिक्री 18% बढ़ी, लेकिन EBITDA मार्जिन 15% से घटकर 14.2% रह गया। यूरोप में बाजार की सुस्ती के कारण बिक्री पर दबाव बना हुआ है।

eMudhra

eMudhra ने ग्लोबल SSL/TLS सर्टिफिकेट कारोबार से स्वेच्छा से बाहर निकलने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक, इस कारोबार में नियमों के पालन की बढ़ती जरूरतों, लागत में इजाफे और कारोबारी संभावनाएं घटने के कारण यह फैसला लिया गया है। इस सेगमेंट का कंपनी के वैश्विक रेवेन्यू में करीब 1% योगदान है।

HPCL

HPCL को सितंबर तिमाही में 3,482.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी को 11,526 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। EBITDA भी पिछले तिमाही के 16,141 करोड़ रुपये के घाटे से सुधरकर 9,074 करोड़ रुपये के मुनाफे में आ गया। हालांकि, कंपनी ने अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कुछ पेट्रोलियम उत्पादों पर कम मार्केटिंग मार्जिन को मुनाफे पर दबाव की वजह बताया।

Sagility India और CreditAccess Grameen

Sagility India का नेट प्रॉफिट 13.1% बढ़कर 284 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 22.6% बढ़कर 2,032 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 0.15 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया।

वहीं, CreditAccess Grameen का नेट प्रॉफिट करीब तीन गुना बढ़कर 502 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 31.3% बढ़कर 1,351 करोड़ रुपये रही। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी 19.5% बढ़कर 30,946 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

BlueStone और Hatsun Agro Product

BlueStone Jewellery का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 45% बढ़कर 745 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का घाटा पिछले साल के 52 करोड़ रुपये से घटकर 3.2 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, Hatsun Agro Product का नेट प्रॉफिट 5.6% बढ़कर 116 करोड़ रुपये रहा और रेवेन्यू 19.4% बढ़कर 2,898 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, कंपनी का EBITDA मार्जिन 13.4% से घटकर 11.4% पर आ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख