return to news
  1. ITI के शेयरों में 6% तक की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग, BSNL से मिला है बड़ा ऑर्डर

मार्केट न्यूज़

ITI के शेयरों में 6% तक की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग, BSNL से मिला है बड़ा ऑर्डर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 16, 2026, 15:03 IST

सारांश

ITI Ltd ने बताया कि उसे BSNL के 4G नेटवर्क के फेज-IX विस्तार के लिए यह ऑर्डर मिला है। इसके तहत पश्चिम भारत (West Zone) में 7613 साइट्स पर 4G मोबाइल नेटवर्क की योजना, इंजीनियरिंग, उपकरणों की आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करना होगा। यह पूरा प्रोजेक्ट टर्नकी आधार पर पूरा किया जाएगा।

शेयर सूची

ITI Ltd

ITI Ltd का मार्केट कैप 27,159.47 करोड़ रुपये है।

सरकारी टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी ITI Ltd के शेयर आज 16 जुलाई को 6% से ज्यादा चढ़ गए। यह शेयर आज BSE पर 302 रुपये के भाव पर पहुंच गया। शेयर में यह तेजी कंपनी को BSNL से 856.39 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आई। हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के चलते यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और शेयर ने अपनी बढ़त गंवा दी। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह शेयर मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर था। कंपनी का मार्केट कैप 27,159.47 करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है ऑर्डर?

ITI Ltd ने बताया कि उसे BSNL के 4G नेटवर्क के फेज-IX विस्तार के लिए यह ऑर्डर मिला है। इसके तहत पश्चिम भारत (West Zone) में 7613 साइट्स पर 4G मोबाइल नेटवर्क की योजना, इंजीनियरिंग, उपकरणों की आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करना होगा। यह पूरा प्रोजेक्ट टर्नकी आधार पर पूरा किया जाएगा।

आत्मनिर्भर भारत मिशन का हिस्सा

यह प्रोजेक्ट सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है। इसके तहत BSNL स्वदेशी 4G टेलीकॉम उपकरणों का इस्तेमाल कर देश में टेलीकॉम क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने पर जोर दे रहा है।

पहले भी पूरा कर चुकी है बड़ा प्रोजेक्ट

ITI Ltd ने बताया कि इससे पहले उसने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ मिलकर 2,640 करोड़ रुपये की लागत वाला BSNL का 4G प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा किया था। इस परियोजना के तहत 23,633 साइट्स पर महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मुंबई लाइसेंस्ड सर्विस एरिया में 4G नेटवर्क स्थापित किया गया था। अब उसी प्रोजेक्ट के विस्तार के तहत BSNL ने ITI को 7,613 अतिरिक्त साइट्स पर 4G नेटवर्क लगाने का नया ऑर्डर दिया है।

कंपनी ने क्या कहा?

ITI के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश राय ने कहा कि यह ऑर्डर कंपनी की काम करने की क्षमता पर BSNL के भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि ITI लगातार देश के आत्मनिर्भर टेलीकॉम मिशन में अहम भूमिका निभा रही है।

ITI ने यह भी बताया कि वह BSNL के लिए भारतनेट फेज-III के तहत करीब 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम कर रही है। ये प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में चल रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख