return to news
  1. IPO Subscription Status: Technocraft, Molbio, LEAP India या Dhoot Transmission, कौन है सबसे आगे?

मार्केट न्यूज़

IPO Subscription Status: Technocraft, Molbio, LEAP India या Dhoot Transmission, कौन है सबसे आगे?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 10, 2026, 19:15 IST

सारांश

Dhoot Transmission ऑटो-कंपोनेंट्स, खासकर वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और केबल बनाती है। यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसका प्राइस बैंड 829-871 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू साइज 3066 करोड़ रुपये है।

IPO

आज LEAP India और Technocraft Ventures में भी सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है।

IPO निवेशकों के लिए आज 10 अगस्त का दिन खास है। आज दो बड़े आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। इनमें Molbio Diagnostics और Dhoot Transmission का पब्लिक इश्यू शामिल है। इसके अलावा आज LEAP India और Technocraft Ventures में भी सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है। खास बात यह है कि ये सभी मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ हैं। अगर आप इन आईपीओ में निवेश का मन बना रहे हैं, तो पहले यह भी चेक करना जरूरी है कि इन्हें अब तक निवेशकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां इन आईपीओ के सब्सक्रिप्शन स्टेटस के लेटेस्ट आंकड़े दिए जा रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Molbio Diagnostics IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 1 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.73 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.77 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 2.12 गुना
  • टोटल- 0.83 गुना
  • (10 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Dhoot Transmission IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 0.06 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 1.09 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.74 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 1.30 गुना
  • टोटल- 0.63 गुना
  • (10 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

LEAP India IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 0.61 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.50 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.41 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 2.95 गुना
  • टोटल- 0.49 गुना
  • (10 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Technocraft Ventures IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 4.50 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 6.48 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 4.12 गुना
  • टोटल- 4.73 गुना
  • (10 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

क्या करती हैं ये कंपनियां

Dhoot Transmission ऑटो-कंपोनेंट्स, खासकर वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और केबल बनाती है। यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसका प्राइस बैंड 829-871 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू साइज 3066 करोड़ रुपये है। LEAP India की बात करें तो यह सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, पैलेट और कंटेनर लीजिंग का काम करती है। इसके लिए 151-159 रुपये का ऑफर प्राइस रखा गया है। कंपनी 2480 करोड़ रुपये जुटा रही है।

Molbio Diagnostics जानी-मानी हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक्स कंपनी है, जो मुख्य रूप से अपनी 'Truenat' मशीनों के लिए प्रसिद्ध है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 768-807 रुपये प्रति शेयर है। वहीं इश्यू साइज 939.70 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा Technocraft Ventures की बात करें तो यह इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस, ड्रम क्लोजर और मचान (scaffolding) निर्माण के क्षेत्र में काम करती है। इसका प्राइस बैंड ₹200 – ₹212 प्रति शेयर है। इश्यू साइज ₹251.88 करोड़ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख