return to news
  1. Technocraft का IPO 38 गुना भरा, LEAP India से Milky Mist तक, किसे कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

मार्केट न्यूज़

Technocraft का IPO 38 गुना भरा, LEAP India से Milky Mist तक, किसे कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 11, 2026, 17:37 IST

सारांश

Milky Mist Dairy Food दक्षिण भारत की एक बेहद लोकप्रिय डेयरी कंपनी है, जो दूध, पनीर, दही, क्रीम और चीज जैसे प्रीमियम डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। कंपनी का IPO से ₹1,553 करोड़ जुटाने का इरादा है। इसका प्राइस बैंड ₹133 - ₹140 तय किया गया है।

IPO

Dhoot Transmission ऑटो-कंपोनेंट्स, खासकर वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और केबल बनाती है।

IPO निवेशकों के पास इस हफ्ते निवेश के कई मौके हैं। आज की बात करें तो इस समय मेनबोर्ड सेगमेंट में 5 आईपीओ खुले हुए हैं। आज Milky Mist Dairy Food का आईपीओ खुला है, जिसमें सब्सक्रिप्शन का पहला ही दिन है। वहीं Molbio Diagnostics और Dhoot Transmission के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है। इसके साथ ही LEAP India और Technocraft Ventures के आईपीओ आज बंद हो रहे हैं। यहां हम जानेंगे कि इन सभी आईपीओ को निवेशकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Milky Mist Dairy Food IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 0.39 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.92 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.96 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 2.07 गुना
  • टोटल- 0.79 गुना
  • (11 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Dhoot Transmission IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 0.50 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 10.62 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 2.97 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 3.47 गुना
  • टोटल- 3.94 गुना
  • (11 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Molbio Diagnostics IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 1.39 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 5.21 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 3.18 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 4.78 गुना
  • टोटल- 3.11 गुना
  • (11 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Technocraft Ventures IPO Final Day

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 42.26 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 65.06 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 25.35 गुना
  • टोटल- 38.69 गुना
  • (11 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

LEAP India IPO Final Day

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 16.84 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 12.64 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 1.71 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 10.99 गुना
  • टोटल- 8.38 गुना
  • (11 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

क्या करती हैं ये कंपनियां

Milky Mist Dairy Food दक्षिण भारत की एक बेहद लोकप्रिय डेयरी कंपनी है, जो दूध, पनीर, दही, क्रीम और चीज जैसे प्रीमियम डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। कंपनी का IPO से ₹1,553 करोड़ जुटाने का इरादा है। इसका प्राइस बैंड ₹133 - ₹140 तय किया गया है।

Dhoot Transmission ऑटो-कंपोनेंट्स, खासकर वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और केबल बनाती है। यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसका प्राइस बैंड 829-871 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू साइज 3066 करोड़ रुपये है।

LEAP India की बात करें तो यह सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, पैलेट और कंटेनर लीजिंग का काम करती है। इसके लिए 151-159 रुपये का ऑफर प्राइस रखा गया है। कंपनी 2480 करोड़ रुपये जुटा रही है।

Molbio Diagnostics जानी-मानी हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक्स कंपनी है, जो मुख्य रूप से अपनी 'Truenat' मशीनों के लिए प्रसिद्ध है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 768-807 रुपये प्रति शेयर है। वहीं इश्यू साइज 939.70 करोड़ रुपये है।

Technocraft Ventures की बात करें तो यह इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस, ड्रम क्लोजर और मचान (scaffolding) निर्माण के क्षेत्र में काम करती है। इसका प्राइस बैंड ₹200 – ₹212 प्रति शेयर है। इश्यू साइज ₹251.88 करोड़ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख