return to news
  1. IPO की रेस में Dhoot-Molbio सबसे आगे, Shiprocket, Milky Mist और Behari Lal कितना हुआ सब्सक्राइब?

मार्केट न्यूज़

IPO की रेस में Dhoot-Molbio सबसे आगे, Shiprocket, Milky Mist और Behari Lal कितना हुआ सब्सक्राइब?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड August 12, 2026, 18:11 IST

सारांश

Dhoot Transmission ऑटो-कंपोनेंट्स, खासकर वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और केबल बनाती है। यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसका प्राइस बैंड 829-871 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू साइज 3066 करोड़ रुपये है।

IPO Subscription Status

IPO Subscription Status: Molbio Diagnostics जानी-मानी हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक्स कंपनी है।

अगर आप आईपीओ में निवेश करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस समय 5 बड़े मेनबोर्ड आईपीओ में निवेश का मौका है। इनमें से Shiprocket और Behari Lal Engineering के आईपीओ आज ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। वहीं Milky Mist Dairy Food के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है। इसके अलावा आज Dhoot Transmission और Molbio Diagnostics के आईपीओ में निवेश का आखिरी दिन था। अगर आप इनमें से किसी आईपीओ में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि इन्हें निवेशकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Shiprocket Ltd IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 0.02 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 1.23 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 3.34 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 5.20 गुना
  • टोटल- 0.97 गुना
  • (12 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Behari Lal IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 0.73 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 2.11 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 2.70 गुना
  • टोटल- 2.03 गुना
  • (12 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Milky Mist Dairy Food IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 0.65 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 3.56 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 2.44 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 4.86 गुना
  • टोटल- 2.17 गुना
  • (12 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Dhoot Transmission IPO Final Day

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 212.92 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 51.93 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 8.12 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 8.14 गुना
  • टोटल- 74.21 गुना
  • (12 Aug 2026 | 05:51:00 PM)

Molbio Diagnostics IPO Final Day

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 186.39 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 49.80 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 12.96 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 13.28 गुना
  • टोटल- 70.26 गुना
  • (12 Aug 2026 | 05:51:00 PM)

क्या है इन कंपनियों का पूरा प्लान

बिहारी लाल इंजीनियरिंग का आईपीओ कुल 302 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने अपने शेयर के लिए 271 रुपये से 285 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू में 93 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और लगभग 209 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। साल 1995 से काम कर रही बिहारी लाल इंजीनियरिंग मुख्य रूप से मेटल रोल्स, इंजीनियरिंग कास्टिंग्स, एलॉय स्टील प्रोडक्ट्स और फोर्जिंग ब्लॉक्स बनाती है।

लॉजिस्टिक्स कंपनी शिपरॉकेट लगभग 1,617.48 करोड़ रुपये का बड़ा आईपीओ लेकर आई है। इसका प्राइस बैंड 92 रुपये से 97 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसमें 885.50 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 731.98 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल है।

Milky Mist Dairy Food दक्षिण भारत की एक बेहद लोकप्रिय डेयरी कंपनी है, जो दूध, पनीर, दही, क्रीम और चीज जैसे प्रीमियम डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। कंपनी का IPO से ₹1,553 करोड़ जुटाने का इरादा है। इसका प्राइस बैंड ₹133 - ₹140 तय किया गया है।

Dhoot Transmission ऑटो-कंपोनेंट्स, खासकर वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और केबल बनाती है। यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसका प्राइस बैंड 829-871 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू साइज 3066 करोड़ रुपये है।

Molbio Diagnostics जानी-मानी हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक्स कंपनी है, जो मुख्य रूप से अपनी 'Truenat' मशीनों के लिए प्रसिद्ध है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 768-807 रुपये प्रति शेयर है। वहीं इश्यू साइज 939.70 करोड़ रुपये है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख