return to news
  1. Hy-Tech Engineers के IPO में 24 अगस्त से निवेश का मौका, प्राइस बैंड ₹60 से भी कम, समझिए बिजनेस

मार्केट न्यूज़

Hy-Tech Engineers के IPO में 24 अगस्त से निवेश का मौका, प्राइस बैंड ₹60 से भी कम, समझिए बिजनेस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 21, 2026, 14:22 IST

सारांश

Hy-Tech Engineers के IPO के तहत ₹60 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा ₹75.73 करोड़ के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए करने की योजना है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 28 अगस्त को किया जाना है।

HY Tech Engineers IPO

HY Tech Engineers IPO: इसका प्राइस बैंड 50-53 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

हाइड्रोलिक फिटिंग्स का कारोबार करने वाली कंपनी Hy-Tech Engineers का IPO जल्द ही आने वाला है। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जिसमें 24 से 27 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इसका प्राइस बैंड 50-53 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 135.73 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह मुख्य रूप से हाइड्रोलिक फिटिंग्स के डिजाइन, निर्माण और सप्लाई का काम करती है। यहां आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Hy-Tech Engineers IPO के बारे में

हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ के तहत ₹60 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा ₹75.73 करोड़ के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए करने की योजना है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 28 अगस्त को किया जाना है। वहीं, BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 1 सितंबर तय की गई है।

क्या है लॉट साइज

इस आईपीओ के लिए 283 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक को इसमें कम से कम ₹14,999 का निवेश करना होगा। New Berry Capitals Pvt.Ltd. इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है और Bigshare Services Pvt.Ltd. इसकी रजिस्ट्रार है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

हाई-टेक इंजीनियर्स इश्यू से मिलने वाली नेट रकम का इस्तेमाल अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों को पूरा करने के लिए करना चाहती है। इसमें कवठे और शिरवल यूनिट्स में विस्तार के लिए मशीनरी और इक्विपमेंट खरीदना और पीथमपुर यूनिट-I के लिए खरीद करना शामिल है। इस रकम का इस्तेमाल कंपनी के कुछ बकाया कर्जों को पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए भी किया जाएगा।

Hy-Tech Engineers का बिजनेस

Hy-Tech Engineers Limited की शुरुआत दिसंबर 1978 में हुई थी। यह कंपनी अलग-अलग इंडस्ट्री के लिए हाइड्रोलिक फिटिंग्स डिजाइन, बनाती और सप्लाई करती है। कंपनी को हाइड्रोलिक्स इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी के पास 11,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स (SKUs) का पोर्टफोलियो है। इसमें DIN-मेट्रिक फिटिंग्स, JIC फिटिंग्स, O-Ring Face Seal (ORFS) फिटिंग्स, कन्वर्जन फिटिंग्स और ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बनाई जाने वाली कस्टमाइज्ड हाइड्रोलिक फिटिंग्स शामिल हैं।

Hy-Tech Engineers का कारोबार B2B मॉडल पर आधारित है। कंपनी भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी अपने प्रोडक्ट बेचती है। इसके ग्राहक मुख्य रूप से OEMs और अलग-अलग इंडस्ट्री के ग्राहक हैं। कंपनी सीधे बिक्री के अलावा अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के जरिए भी अपने प्रोडक्ट पहुंचाती है।

कंपनी की हाइड्रोलिक फिटिंग्स का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन मशीनरी, ऑटोमोबाइल, खेती की मशीनरी, इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन और हाइड्रोलिक सिस्टम जैसी इंडस्ट्री में होता है। रेलवे और डिफेंस सेक्टर के लिए मिली सर्टिफिकेशन से भी कंपनी के कारोबार का दायरा बढ़ता है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी की मौजूदगी भारत के अलावा अमेरिका, बेल्जियम, पोलैंड, रूस, ब्राजील, इटली, सऊदी अरब, हंगरी, UAE, थाईलैंड और जर्मनी जैसे देशों में थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख