मार्केट न्यूज़
.png)
6 min read | अपडेटेड August 14, 2026, 07:57 IST
सारांश
13 अगस्त को Endurance Technologies, Godrej Industries, Jubilant FoodWorks, ITI और Amber Enterprises India ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं।

Q1 Results: आज Mamaearth की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer के भी नतीजे जारी हो रही हैं।
इसके अलावा Endurance Technologies, Godrej Industries, Jubilant FoodWorks, ITI और Amber Enterprises India भी अपने तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं। वहीं, KIOCL, Indraprastha Gas, Brigade Enterprises, Travel Food Services और JSW Cement भी 13 अगस्त को अपनी पहली तिमाही की कमाई के आंकड़े पेश की हैं। इसके अलावा Mamaearth की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer और SaaS कंपनी Amagi Media Labs समेत कई अन्य कंपनियां भी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं।
LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का नेट प्रॉफिट FY27 की पहली तिमाही (Q1) में सालाना आधार पर 27.1% बढ़कर ₹652 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹513 करोड़ था। इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.49% बढ़कर ₹7,233 करोड़ हो गया, जबकि FY26 की पहली तिमाही में यह ₹6,263 करोड़ था।
Brainbees Solutions के तिमाही नतीजे जारी हो गए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस FY27 की पहली तिमाही में घटकर ₹32.8 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹47.84 करोड़ था।
वेल्सपन लिविंग ने जून तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 84% की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह मुनाफा ₹160.7 करोड़ रहा, जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) में यह ₹87.5 करोड़ था।
प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 80.1% की गिरावट दर्ज की गई। यह Q1 FY26 में ₹15.3 करोड़ से घटकर ₹3.1 करोड़ हो गया। इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 27.8% घटकर Q1 FY27 में ₹102.6 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹142.1 करोड़ था।
अवंती फीड्स का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 42% घटकर ₹103 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹178.28 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.32% बढ़कर ₹1,899.86 करोड़ हो गया।
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपना नेट प्रॉफिट 89% बढ़कर ₹666 करोड़ दर्ज किया, जबकि एक साल पहले यह ₹353 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 70% बढ़कर ₹6,668 करोड़ हो गया।
पेज इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट जून 2026 में खत्म हुई तिमाही में 4% घटकर ₹193 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹200.79 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹1,420.44 करोड़ हो गया।
टाटा मोटर्स PV ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 80.25% की गिरावट दर्ज की, जिससे यह ₹775 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹3,924 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.26% बढ़कर ₹95,799 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) में यह ₹87,677 करोड़ था।
होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड PAT सालाना आधार पर 118.88% बढ़कर ₹90 करोड़ हो गया। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का PAT ₹41.32 करोड़ था। इस तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 27% बढ़कर ₹755.94 करोड़ हो गया।
इंद्रप्रस्थ गैस का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 44.39% घटकर ₹238 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹427.81 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.56% बढ़कर ₹5,043.44 करोड़ हो गया।
गोदरेज इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 18.57% घटकर ₹284 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹349.22 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 22.16% बढ़कर ₹5,448.09 करोड़ हो गया।
रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट लॉस वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में घटकर ₹570.56 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹591.77 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 1% बढ़कर ₹106.01 करोड़ हो गया।
CESC ने जून तिमाही में 402 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल की समान अवधि में 390 करोड़ रुपये के मुनाफे से यह 3 फीसदी अधिक है। कंपनी का रेवेन्यू 5.4 फीसदी बढ़कर 5,485 करोड़ रुपये हो गया।
TVS Srichakra ने जून तिमाही में 34 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। पिछले साल यह आंकड़ा 13 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 30 फीसदी बढ़कर 1067 करोड़ रुपये हो गया है।
Juniper Hotels के जून तिमाही के नतीजे जारी हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 269.5 परसेंट बढ़कर 33.26 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 9 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 13 फीसदी बढ़कर 250 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
Lincoln Pharma का जून तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 36 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 28 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 15 फीसदी की बढ़त के साथ 177 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
Amagi Media Labs के जून तिमाही के नतीजे जारी हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 4 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 32 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 436 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की जून तिमाही में यह 330 करोड़ रुपये था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख