return to news
  1. Augmont Enterprises के IPO ने लगाया सब्सक्रिप्शन का शतक, Hy-Tech Engineers अब तक 19 गुना भरा

मार्केट न्यूज़

Augmont Enterprises के IPO ने लगाया सब्सक्रिप्शन का शतक, Hy-Tech Engineers अब तक 19 गुना भरा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 25, 2026, 18:59 IST

सारांश

नई दिल्ली स्थित Annu Projects एक EPC कंपनी है। यह टेलीकॉम, सीवरेज और गैस पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों में ओवरहेड और अंडरग्राउंड यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेवाएं देती है। कंपनी इस IPO के जरिए 175.06 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके लिए प्राइस बैंड 94-99 रुपये प्रति शेयर है।

IPO Subscription Status

Skyways Air Services एक लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है।

अगर आप IPO में निवेश करते हैं तो यह हफ्ता आपके लिए शानदार होने वाला है। इस समय कुल 5 मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हुए हैं। इनमें से Annu Projects का IPO आज ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। Symbiotec Pharmalab, Skyways Air Services और Hy-Tech Engineers के पब्लिक इश्यू में आज सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है। इसके अलावा Augmont Enterprises का आईपीओ आज बंद हो गया है। अगर आप IPO में निवेश करना चाहते हैं तो उसके पहले यह जानना जरूरी है कि इन्हें निवेशकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Annu Projects IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.57 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.36 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.28 गुना
  • टोटल- 0.34 गुना
  • (25 Aug 2026 | 06:00:00 PM)

Symbiotec Pharmalab IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.54 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 3 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 2.10 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड- 3.01 गुना
  • टोटल- 1.85 गुना
  • (25 Aug 2026 | 06:00:00 PM)

Skyways Air Services IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.47 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 2.58 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 3.54 गुना
  • टोटल- 2.46 गुना
  • (25 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Hy-Tech Engineers IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.62 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 24.56 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 27.26 गुना
  • टोटल- 19.33 गुना
  • (25 Aug 2026 | 06:00:00 PM)

Augmont Enterprises IPO Final Day

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 226.96 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 121.47 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 30.98 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड- 21.14 गुना
  • टोटल- 105.78 गुना
  • (25 Aug 2026 | 06:30:00 PM)

क्या करती हैं ये कंपनियां

Skyways Air Services एक लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है। इसे भारत की नंबर 1 एयर फ्रेट फॉरवर्डर्स में गिना जाता है। इस आईपीओ का इश्यू साइज ₹582.80 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹131 से ₹138 प्रति शेयर रखा गया है। Hy-Tech Engineers हाइड्रोलिक फिटिंग्स और इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है। इसका इश्यू साइज ₹135.73 करोड़ है और प्राइस बैंड ₹50 से ₹53 प्रति शेयर रखा गया है।

Symbiotec Pharmalab इंदौर की फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है। कंपनी IPO से ₹1,757 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹938 से ₹988 प्रति शेयर है। Augmont Enterprises एक इंटीग्रेटेड गोल्ड और सिल्वर प्लेटफॉर्म है। इसका इश्यू साइज ₹825 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹750 से ₹788 प्रति शेयर है।

नई दिल्ली स्थित Annu Projects एक EPC कंपनी है। यह टेलीकॉम, सीवरेज और गैस पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों में ओवरहेड और अंडरग्राउंड यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेवाएं देती है। कंपनी इस IPO के जरिए 175.06 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके लिए प्राइस बैंड 94-99 रुपये प्रति शेयर है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख