return to news
  1. LCC Projects, Rentomojo और Karamtara की मजबूत लिस्टिंग, लेकिन Manipal और Asset Reconstruction ने किया निराश

मार्केट न्यूज़

LCC Projects, Rentomojo और Karamtara की मजबूत लिस्टिंग, लेकिन Manipal और Asset Reconstruction ने किया निराश

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 17, 2026, 10:01 IST

सारांश

Rentomojo का IPO कुल 72.88 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके तहत QIBs के हिस्से को 177.29 गुना, NIIs को 67.93 गुना, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 15.59 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 21.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

IPO Listing

Steamhouse India के IPO को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 30.49 गुना भर गया।

IPO निवेशकों के लिए आज का दिन खास है। दरअसल, आज 17 सितंबर को 6 बड़ी कंपनियां NSE और BSE पर लिस्ट हो गई हैं। इनमें Manipal Payment and Identity Solutions, LCC Projects, Steamhouse, Asset Reconstruction, Rentomojo और Karamtara Engineering जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। ये सभी मेनबोर्ड IPOs 9 से 11 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। इनमें से कई पब्लिक इश्यू में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। आइए जानते हैं इन कंपनियों की आज लिस्टिंग कैसी रही।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Manipal Payment and Identity Solutions IPO

Manipal Payment के शेयरों की आज BSE पर 332 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई है, जबकि इसका ऑफर प्राइस ₹339 रुपये था। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को 2.06 फीसदी का नुकसान हुआ है। इसका इश्यू साइज 805 करोड़ रुपये है। बता दें कि 2008 में बनी 'मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड', 'मणिपाल ग्रुप' का हिस्सा है।

LCC Projects IPO

LCC Projects के शेयर आज BSE पर 191.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ओपन हुए, जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹139-₹146 था। इस तरह निवेशकों को लिस्टिंग पर 31.44 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ। कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 427.14 करोड़ रुपये जुटा रही है। 2017 में बनी LCC प्रोजेक्ट्स सिंचाई और पानी की सप्लाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स के क्षेत्र में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) की सेवाएं देती है।

Steamhouse IPO

Steamhouse के शेयर आज BSE पर 93 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए हैं, जबकि इसका प्राइस बैंड 77-81 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इस हिसाब से निवेशकों को करीब 15 फीसदी का मजबूत लिस्टिंग गेन मिला है। बता दें कि कंपनी 414 करोड़ रुपये जुटा रही है।

Asset Reconstruction IPO

Asset Reconstruction के शेयरों की आज BSE पर फ्लैट लिस्टिंग हुई है। इसके शेयर 139 रुपये के भाव पर ओपन हुए, जबकि प्राइस बैंड भी 132-139 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। इसका इश्यू साइज 732.97 करोड़ रुपये है।

Rentomojo IPO

Rentomojo ने भी अपने निवेशकों को लिस्टिंग पर अच्छा रिटर्न दिया है। इसके शेयर BSE पर 480 रुपये के भाव पर खुला है, जबकि इसका प्राइस बैंड 384-404 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इस हिसाब से निवेशकों को 18.81 फीसदी का मुनाफा हुआ। कंपनी आईपीओ से 1255 करोड़ रुपये जुटा रही है।

Karamtara Engineering IPO

Karamtara Engineering के निवेशकों को भी आज मुनाफा हुआ है। इसके शेयर BSE पर 320 रुपये के भाव पर ओपन हुए हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 241-254 रुपये प्रति शेयर था। इस तरह निवेशकों को 26 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न मिला। इसका इश्यू साइज 875 करोड़ रुपये है।

सभी IPOs के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Rentomojo का IPO कुल 72.88 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके तहत QIBs के हिस्से को 177.29 गुना, NIIs को 67.93 गुना, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 15.59 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 21.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। Steamhouse India के IPO को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 30.49 गुना भर गया। इसमें QIBs का हिस्सा 43.91 गुना, NIIs का हिस्सा 44.30 गुना और रिटेल निवेशकों का पोर्शन 16.90 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Manipal Payment and Identity Solutions के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 1.42 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत QIBs के हिस्से को 1.26 गुना, NIIs के हिस्से को 1.22 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 2.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। Asset Reconstruction का IPO भी कुल 20.10 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत QIBs के हिस्से को 52.65 गुना, NIIs के हिस्से को 15.69 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 3.39 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Karamtara Engineering का IPO कुल 62.63 गुना भर गया। इसमें QIBs का पोर्शन 159.59 गुना, NIIs का पोर्शन 48.55 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 13.26 गुना भर गया। LCC Projects में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया और यह 48.51 गुना भर गया। इसके तहत QIBs के हिस्से को 78.69 गुना, NIIs के हिस्से को 62.99 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 25.56 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख