return to news
  1. Gold-Silver Price: US Fed रेट हाइक का सोने-चांदी पर क्या होगा असर? जानिए आज आपके शहर में क्या है भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: US Fed रेट हाइक का सोने-चांदी पर क्या होगा असर? जानिए आज आपके शहर में क्या है भाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 17, 2026, 08:57 IST

सारांश

US Fed ने ब्याज दर 0.25% बढ़ा दी है। इसके साथ ही इस साल एक और बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं। ब्याज दर बढ़ने पर US बॉन्ड से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। सोना-चांदी ब्याज नहीं देते, इसलिए कुछ निवेशक इनमें पैसा लगाने के बजाय बॉन्ड/डॉलर की तरफ जा सकते हैं।

Gold silver

Gold-Silver: अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट आई है।

Gold-Silver Price: आज 17 सितंबर को सोने और चांदी के भाव में गिरावट नजर आ रही है। Bullion.co.in के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 151,920 रुपये है। इसके अलावा आज चांदी की कीमत भी 235,140 रुपये प्रति किलो हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज सोना 0.32 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 4,279.04 डॉलर प्रति औंस पर है। इसके अलावा चांदी भी 0.21 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 63.2 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि US Fed ने ब्याज दर 0.25% बढ़ा दी है। इसके साथ ही इस साल एक और बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं। दूसरी तरफ इंडिया मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों के ही भाव में हल्की बढ़त दिख रही है। MCX पर सोना 152,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 235,275 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिखा।

शहर के हिसाब से सोने के दाम

यहां बताया गया है कि देश के बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड की क्या कीमत है।

  • मुंबई: ₹1,53,320 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹1,53,060 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,53,770 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹1,53,120 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹1,53,440 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹1,53,560 प्रति 10 ग्राम

आज चांदी के दाम

आज 999 फाइन चांदी की कीमत ₹2,35,140 प्रति किलोग्राम रही, जबकि 925 स्टर्लिंग चांदी की कीमत ₹2,17,505 प्रति किलोग्राम थी। यहां अलग-अलग शहरों में आज के भाव की पूरी जानकारी दी गई है।

  • मुंबई: ₹2,34,710 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹2,34,310 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹2,35,390 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹2,34,400 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹2,34,890 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹2,35,080 प्रति किलोग्राम

गोल्ड सिल्वर के लिए रेट हाइक का क्या है मतलब?

US Fed ने ब्याज दर 0.25% बढ़ा दी है। इसके साथ ही इस साल एक और बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं। ब्याज दर बढ़ने पर US बॉन्ड से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। सोना-चांदी ब्याज नहीं देते, इसलिए कुछ निवेशक इनमें पैसा लगाने के बजाय बॉन्ड/डॉलर की तरफ जा सकते हैं। ऐसे में आगे सोने की दिशा सिर्फ Fed की दर बढ़ोतरी पर नहीं, बल्कि US डॉलर और बॉन्ड यील्ड पर भी निर्भर करेगी।

बता दें कि West Asia की स्थिति अभी भी जोखिम पैदा कर रही है। सोना हमेशा संकट में ऊपर जाए, ऐसा जरूरी नहीं। कभी-कभी घबराहट में निवेशक सोना बेचकर कैश जुटाते हैं। दूसरी तरफ चांदी का इस्तेमाल सोलर पैनल, रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिफिकेशन में होता है। ऐसे में चांदी का भाव इंडस्ट्रियल डिमांड पर भी निर्भर करेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख