return to news
  1. Tonbo Imaging की लिस्टिंग ने निवेशकों को किया मालामाल, कैसा रहा बाकी 3 IPOs का आगाज?

मार्केट न्यूज़

Tonbo Imaging की लिस्टिंग ने निवेशकों को किया मालामाल, कैसा रहा बाकी 3 IPOs का आगाज?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 23, 2026, 10:02 IST

सारांश

Zetwerk Manufacturing Businesses, Tonbo Imaging India, Bonfiglioli Transmissions और Sahajanand Medical Technologies के के शेयरों के मार्केट डेब्यू पर इन्वेस्टरों की नजरें टिकी हैं। एक नजर चारों आईपीओ की डीटेल्स पर।

आईपीओ लिस्टिंग

जेटवर्क, टोन्बो इमेजिंग समेत चार आईपीओ का आज मार्केट डेब्यू (Photo: Shutterstock)

शेयर मार्केट में आज एक-दो नहीं बल्कि कुल चार कंपनियों के शेयर नेशनल स्टॉक एक्चसेंच (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आगाज कर चुकी हैं। Zetwerk Manufacturing Businesses, Tonbo Imaging India, Bonfiglioli Transmissions और Sahajanand Medical Technologies के IPO की लिस्टिंग आज हो गई है। Tonbo Imaging India की लिस्टिंग ने निवेशकों का दिल खुश कर दिया। Tonbo Imaging India के शेयर 65.71% प्रीमियम यानी कि 460 रुपये प्रॉफिट के साथ 1,160 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं। वहीं Sahajanand Medical Technologies के शेयर 7.89% यानी कि 27.15 रुपये के प्रॉफिट के साथ 371.15 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं। Zetwerk Manufacturing Businesses के शेयर 5.46% प्रीमियम यानी कि 8.25 रुपये प्रॉफिट के साथ 159.25 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। जहां तीन आईपीओ प्रीमियम पर लिस्ट हुए वहीं Bonfiglioli Transmissions की लिस्टिंग डिस्काउंट पर हुई। इसके शेयर 9.27% के डिस्काउंट यानी कि 54.35 रुपये के नुकसान के साथ 531.65 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। इन कंपनियों के पब्लिक इश्यू को निवेशकों से अलग-अलग स्तर पर प्रतिक्रिया मिली थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Zetwerk IPO: निवेशकों की कैसी रही प्रतिक्रिया?

Zetwerk Manufacturing Businesses का IPO करीब 5,012 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने शेयरों के लिए 143 से 151 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। 19 अक्टूबर को खत्म हुई सब्सक्रिप्शन विंडो के दौरान IPO को कुल 3.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी मैनुफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में काम करती है और औद्योगिक और उपभोक्ता उत्पादों की सप्लाई के लिए टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है।

Tonbo Imaging India IPO पर भी नजर

Tonbo Imaging India का IPO करीब 852 करोड़ रुपये का था। इसके लिए प्राइस बैंड 665 से 700 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। कंपनी का IPO कुल 135.9 गुना सब्सक्राइब हुआ, जो चारों निर्गमों में सबसे मजबूत निवेशक प्रतिक्रिया दर्शाता है। कंपनी इमेजिंग और डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्र में काम करती है।

Bonfiglioli Transmissions IPO की डिटेल

Bonfiglioli Transmissions का IPO लगभग 2,534 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने 558 से 586 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। इस इश्यू को कुल 46.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ट्रांसमिशन और औद्योगिक ड्राइव सॉल्यूशंस से जुड़े कारोबार में सक्रिय है।

Sahajanand Medical Technologies पर भी रहेगी नजर

Sahajanand Medical Technologies का IPO करीब 475 करोड़ रुपये का था। इसके शेयरों का प्राइस बैंड 327 से 344 रुपये रखा गया था। IPO को कुल 14.2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी मेडिकल टेक्नोलॉजी और चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में काम करती है।

निवेशकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

चारों कंपनियों की लिस्टिंग के दौरान इश्यू प्राइस, बाजार की मौजूदा स्थिति और शेयरों में शुरुआती खरीद-बिक्री अहम रहेगी। IPO में ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिलने का मतलब यह नहीं है कि शेयर की लिस्टिंग पर मुनाफा निश्चित है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख