return to news
  1. इंफोसिस का मुनाफा Q1 में 12% बढ़कर ₹7364 करोड़ पर, कंपनी के नए CEO बने आशीष कुमार

मार्केट न्यूज़

इंफोसिस का मुनाफा Q1 में 12% बढ़कर ₹7364 करोड़ पर, कंपनी के नए CEO बने आशीष कुमार

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड July 23, 2026, 17:20 IST

सारांश

Infosys Q1 Results: पहली तिमाही में इंफोसिस की ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 48,211 करोड़ रुपये हो गई। पिछली तिमाही में यह 46,204 करोड़ रुपये थी। यानी तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 4.3% की बढ़ोतरी हुई है।

शेयर सूची

Infosys

इंफोसिस के बोर्ड ने आशीष कुमार दास को तत्काल प्रभाव से CEO नियुक्त किया है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस ने FY27 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 7364 करोड़ रुपये रहा। यह पिछली तिमाही (Q4 FY26) के 8501 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 9% कम है। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6,921 करोड़ रुपये था, यानी इस बार इसमें 12.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के शेयर आज BSE पर 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1051.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में भी हुई बढ़ोतरी

पहली तिमाही में इंफोसिस की ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 48,211 करोड़ रुपये हो गई। पिछली तिमाही में यह 46,204 करोड़ रुपये थी। यानी तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 4.3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का EBIT बढ़कर 10,163 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, EBIT मार्जिन भी मामूली बढ़कर 21.08% पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 20.99% था। इससे पता चलता है कि कंपनी की परिचालन क्षमता में सुधार हुआ है।

कॉन्स्टेंट करेंसी (स्थिर विनिमय दर) के आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 5.08 अरब डॉलर रहा। यह सालाना आधार पर 2.4% और तिमाही आधार पर 1% की बढ़ोतरी दर्शाता है। कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में उसकी कुल आय का 8.2% हिस्सा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित सेवाओं से आया। वहीं, फ्री कैश फ्लो (FCF) 96 करोड़ डॉलर रहा।

बड़े डील्स से बढ़ा भरोसा

Infosys के CEO और MD सलिल पारेख ने कहा कि AI से जुड़ी सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब इसका असर कंपनी की कमाई में भी साफ दिखने लगा है। उन्होंने बताया कि Infosys Topaz प्लेटफॉर्म की मदद से कंपनी को बड़े सौदे मिले हैं, जिससे ग्राहकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। कंपनी ने पहली तिमाही में 3.6 अरब डॉलर के बड़े सौदे हासिल किए, जिनमें 61% नए ग्राहक या नए कॉन्ट्रैक्ट शामिल थे।

FY27 के लिए बदला रेवेन्यू अनुमान

Infosys ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान में थोड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी को उम्मीद है कि कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर उसकी आय 1.5% से 3% के बीच बढ़ेगी। इससे पहले यह अनुमान 1.5% से 3.5% था। हालांकि, कंपनी ने अपना ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस 20% से 22% के बीच बरकरार रखा है।

Infosys ने नियुक्त किया नया CEO

इंफोसिस के बोर्ड ने आशीष कुमार दास को तत्काल प्रभाव से चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO-Designate) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। वह इस पद पर 31 मार्च 2027 तक रहेंगे। इंफोसिस ने बताया कि सभी जरूरी कानूनी और नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद 1 अप्रैल 2027 से आशीष कुमार दास को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया जाएगा।

वह मौजूदा CEO और MD सलिल पारेख की जगह लेंगे। सलिल पारेख का दूसरा कार्यकाल पूरा होने के बाद, करीब 9 साल से अधिक समय तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद वह यह जिम्मेदारी आशीष कुमार दास को सौंपेंगे। फिलहाल आशीष कुमार दास इंफोसिस में कई उद्योगों से जुड़े वैश्विक कारोबार (Global Business Portfolio) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कंपनी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में इंफोसिस आने वाले वर्षों में अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाएगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख