return to news
  1. होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स IPO का आज हो जाएगा अलॉटमेंट फाइनलाइज, ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स IPO का आज हो जाएगा अलॉटमेंट फाइनलाइज, ऐसे चेक करें स्टेटस

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 20, 2026, 09:14 IST

सारांश

अगर आपने होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ में दांव लगाया है, तो इसका फैसला आज हो जाएगा कि क्या आपको इसके शेयर अलॉट हुए हैं या फिर निराशा हाथ लगी है। सब्सक्रिप्शन हालांकि इस आईपीओ का बहुत दमदार नहीं रहा था।

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस (Photo: Shutterstock)

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज हो जाएगा। यानी कि अगर आपने इस आईपीओ में दांव लगाया है, तो आपको इसके शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं, इसका फैसला आज देर रात तक हो जाएगा। यह आईपीओ 2,600.04 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। यह पूरा इश्यू 2,600.04 करोड़ रुपये के 43.34 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इसमें कोई भी ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट शामिल नहीं है, ऐसे में आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी कर सकेगी। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 17 अगस्त को खुला था, जबकि बोली लगाने की आखिरी डेट 19 अगस्त थी। आज इसका अलॉटमेंट फाइनलाइज होगा, जबकि 24 अगस्त को इसके शेयरों का मार्केट डेब्यू होना है। इसके शेयर एनएसई और बीएसई दोनों पर लिस्ट होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 57 से 60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 250 शेयर है। एक इंडिविजुअल इन्वेस्टर (रिटेल) के लिए कम से कम इन्वेस्टमेंट की रकम 15,000 रुपये (250 शेयर) रखी गई। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 8,33,332 शेयरों तक का रिजर्वेशन शामिल है, जो इश्यू प्राइस पर 5 रुपये की छूट पर दिए जाएंगे।

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ 1.52 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 19 अगस्त, 2026 को शाम 6:54:09 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 1.02 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 1.94 गुना और NII कैटेगरी में 1.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिल था।

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड के बारे में

जेएलएल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2009 में बनी और ब्लैकस्टोन ग्रुप की मदद वाली होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स, कुल नेटवर्क के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर, मालिक और ऑपरेटर है। DRHP की तारीख तक, कंपनी के पास भारत के 10 बड़े शहरों में 45 लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल एसेट्स हैं, जिनका कुल एरिया 58.01 मिलियन स्क्वायर फीट (msf) है। फाइनेंशयल ईयर 2025-26 के बीच, होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड का रेवेन्यू 75% बढ़ा और टैक्स के बाद का प्रॉफिट (PAT) 14% कम हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख