return to news
  1. NSE IPO: 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन, अब अलॉटमेंट की बारी, NSE, BSE और MUFG पर ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

NSE IPO: 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन, अब अलॉटमेंट की बारी, NSE, BSE और MUFG पर ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 22, 2026, 08:48 IST

सारांश

अगर आपने NSE के IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

NSE IPO

NSE IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने दिखाई। | Image: NSEIndia.com

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह 5.71 गुना सब्सक्राइब हो गया। यह पब्लिक इश्यू 17 से 21 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। शेड्यूल के मुताबिक इसके सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 22 सितंबर को किया जाना है। इसके बाद BSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 24 सितंबर को होगी। बता दें कि NSE इस आईपीओ के जरिए 22,561.57 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसके लिए 1700-1785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने NSE के IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

NSE IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

NSE के IPO में पहले दिन सुस्ती नजर आई थी, जिसके बाद यह दूसरे दिन तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो सका। हालांकि सबसे ज्यादा दिलचस्पी सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन देखने को मिली। इस तरह यह आईपीओ कुल 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 50,58,11,384 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 8,86,42,911 शेयर थे।

NSE IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने दिखाई और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 12.68 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 6.55 गुना, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 1.39 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व पोर्शन को 2.40 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

NSE का कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन

NSE ने 1994 में काम शुरू किया था और यह इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग शुरू करने वाला भारत का पहला एक्सचेंज था। FY26 में कैश मार्केट टर्नओवर में इसकी हिस्सेदारी 92.99% और इक्विटी फ्यूचर्स में 99.79% थी। जून 2026 तिमाही में ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.1% बढ़कर 4,560 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4,032 करोड़ रुपये था। नेट प्रॉफ़िट एक साल पहले के ₹2,811 करोड़ से बढ़कर ₹3,121 करोड़ हो गया। यह सुधार FY26 के कमजोर प्रदर्शन के बाद आया है। FY24 और FY26 के बीच रेवेन्यू 5.99% की CAGR से बढ़कर ₹16,601.31 करोड़ हो गया, लेकिन FY26 में इसमें साल-दर-साल 3.15% की गिरावट आई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख