return to news
  1. HDFC Bank Q1 Results: नेट प्रॉफिट और NII में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी? नतीजों को लेकर ये है अनुमान

मार्केट न्यूज़

HDFC Bank Q1 Results: नेट प्रॉफिट और NII में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी? नतीजों को लेकर ये है अनुमान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 17, 2026, 17:41 IST

सारांश

HDFC Bank Q1: नतीजों के साथ निवेशकों की नजर बैंक मैनेजमेंट की क्रेडिट ग्रोथ, डिपॉजिट ग्रोथ, मार्जिन आउटलुक और ग्रॉस व नेट NPA पर रहेगी। इसके अलावा आने वाली तिमाहियों के बिजनेस आउटलुक पर भी बाजार की खास नजर रहेगी।

शेयर सूची

HDFC Bank

HDFC Bank के शेयरों ने पिछले 1 महीने में करीब 4 फीसदी का रिटर्न दिया है। Image: Shutterstock

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank तिमाही नतीजों की घोषणा के लिए तैयार है। बैंक 18 जुलाई 2025 को अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी करेगा। नतीजों से पहले बैंक के शेयरों में आज 1.40 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 819.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस तेजी के साथ बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 12.62 करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मुनाफे और NII में बढ़ोतरी की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि HDFC Bank का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5% से 8% तक बढ़कर 18,950 करोड़ रुपये से 19,230 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 18,155 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले क्वार्टर में यह 19,221 करोड़ रुपये रहा था। कम प्रोविजन और मजबूत लोन ग्रोथ से मुनाफे को सहारा मिलने की उम्मीद है।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी 6% से 8% की सालाना बढ़ोतरी का अनुमान है। यह 33,900 करोड़ रुपये से 34,250 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है। पिछले क्वार्टर में NII 33,082 करोड़ रुपये और एक साल पहले 31,438 करोड़ रुपये थी। हालांकि, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में तिमाही आधार पर ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

बिजनेस अपडेट में क्या रहा खास?

जून तिमाही में HDFC Bank का ग्रॉस एडवांस (लोन) सालाना आधार पर 15.4% बढ़कर 30.61 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, डिपॉजिट 14.7% बढ़कर 31.70 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के CASA (करंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट) डिपॉजिट भी 9.4% बढ़कर 10.2 लाख करोड़ रुपये हो गए।

किन बातों पर रहेगी निवेशकों की नजर?

नतीजों के साथ निवेशकों की नजर बैंक मैनेजमेंट की क्रेडिट ग्रोथ, डिपॉजिट ग्रोथ, मार्जिन आउटलुक और ग्रॉस व नेट NPA पर रहेगी। इसके अलावा आने वाली तिमाहियों के बिजनेस आउटलुक पर भी बाजार की खास नजर रहेगी।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

HDFC Bank के शेयरों ने पिछले 1 महीने में करीब 4 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 6 महीने में इसके शेयरों में 12 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल अब तक यह शेयर 17 फीसदी टूट चुका है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख