return to news
  1. आईटी और बैंकिंग शेयरों ने संभाली कमान, सेंसेक्स 964 अंक उछला, निफ्टी 24334 पर बंद

मार्केट न्यूज़

आईटी और बैंकिंग शेयरों ने संभाली कमान, सेंसेक्स 964 अंक उछला, निफ्टी 24334 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 17, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra, Kotak Mahindra Bank, TCS, HUL और RIL जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Sun Pharma, Bharti Airtel, Trent, UltraTech Cement और IndiGo जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 17 जुलाई को शानदार तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 964.58 अंकों की तेजी रही और यह 78,151.45 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा Nifty 50 भी 261.55 अंकों की बढ़त के साथ 24334.30 के लेवल पर बंद हुआ है। IT शेयरों में जबरदस्त खरीदारी से आज बाजार को सपोर्ट मिला। इसके साथ ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) जैसे शेयरों में तेजी ने भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra समेत कई शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra, Kotak Mahindra Bank, TCS, HUL और RIL जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Sun Pharma, Bharti Airtel, Trent, UltraTech Cement और IndiGo जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.34 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.18 फीसदी की कमजोरी नजर आई।

IT, बैंकिंग सेक्टर्स में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 1.80 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो और रियल्टी में भी 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दिखी। इसके अलावा निफ्टी FMCG, PSU बैंक और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके साथ ही निफ्टी मीडिया, मेटल, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में आज क्यों आई जबरदस्त रैली?

शेयर बाजार में आज की शानदार तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। टेक महिंद्रा के जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बावजूद ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में आज भी स्थिरता है। यह 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मजबूत नतीजों के बाद आज करीब 5% उछल गए। इसके साथ ही बेहतर नतीजों की उम्मीद के बीच आज RIL में खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों में भी आज मजबूती दिखी। इन सभी वजहों से बाजार में शानदार तेजी आई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख