return to news
  1. FMCG Stocks: खाने के तेल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती, AWL Agri से Patanjali Foods में दिखी हलचल

मार्केट न्यूज़

FMCG Stocks: खाने के तेल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती, AWL Agri से Patanjali Foods में दिखी हलचल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 24, 2026, 10:00 IST

सारांश

सरकार ने क्रूड सोयाबीन ऑयल और क्रूड पाम ऑयल पर कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर 5% कर दी है। वहीं, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और रिफाइंड पाम ऑयल पर ड्यूटी 32.5% से घटाकर 27.5% कर दी गई है। क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर शून्य कर दी गई है।

शेयर सूची

FMCG Stocks

FMCG Stocks: सरकार के फैसले से तेल के आयात की लागत कम हो सकती है और इसका फायदा आगे चलकर ग्राहकों को मिल सकता है।

FMCG सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 24 अगस्त को हलचल दिख रही है। दरअसल, केंद्र सरकार ने क्रूड और रिफाइंड पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) घटा दी है। सरकार के इस फैसले से FMCG कंपनियों के इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल की लागत) में कमी आ सकती है, जिससे उनके प्रॉफिट मार्जिन में सुधार होगा और त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की संभावना है। इस फैसले का फायदा आगे चलकर ग्राहकों को भी मिलने की उम्मीद है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है सरकार का फैसला

सरकार ने क्रूड सोयाबीन ऑयल और क्रूड पाम ऑयल पर कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर 5% कर दी है। वहीं, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और रिफाइंड पाम ऑयल पर ड्यूटी 32.5% से घटाकर 27.5% कर दी गई है। क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर शून्य कर दी गई है। इसके अलावा रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल पर ड्यूटी 32.5% से घटाकर 22.5% कर दी गई है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक नई दरें आज 24 सितंबर से लागू होंगी। इस फैसले से तेल के आयात की लागत कम हो सकती है और इसका फायदा आगे चलकर ग्राहकों को मिल सकता है।

इन शेयरों में हलचल

एडिबल ऑयल पर कस्टम ड्यूटी घटने से AWL Agri Business और Patanjali Foods जैसी कंपनियों को फायदा हो सकता है। कम ड्यूटी के कारण क्रूड पाम, सोयाबीन और सनफ्लावर ऑयल को आयात करना सस्ता हो सकता है। इससे कंपनियों की लागत घट सकती है और उन्हें मार्जिन में राहत मिल सकती है या वे इसका फायदा ग्राहकों को कम कीमत के रूप में दे सकती हैं।

AWL Agri Business के शेयरों में करीब 2 फीसदी तक की तेजी नजर आई और यह स्टॉक BSE पर 189.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में यह शेयर लाल निशान पर चला गया। इसके अलावा Patanjali Food के शेयरों में भी गिरावट नजर आई। HUL, Marico, Nestle India, Bikaji Foods, Godrej Consumer Products, Dabur India जैसे शेयर मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। Britannia Industries के शेयरों में मामूली तेजी देखी गई।

कंपनियों के साथ ग्राहकों को भी फायदा

कस्टम ड्यूटी घटने से कंपनियों के लिए विदेश से खाने का तेल मंगाना सस्ता हो सकता है। अगर इस लागत में कमी का फायदा सप्लाई चेन के जरिए ग्राहकों तक पहुंचता है, तो बाजार में कुकिंग ऑयल की कीमतें कम हो सकती हैं। हालांकि, कीमतों में कितनी कमी आएगी, यह कंपनियों और बाजार में ड्यूटी कट का फायदा किस तरह पास किया जाता है, इस पर निर्भर करेगा।

भारत में पिछले एक साल में वेजिटेबल ऑयल की कीमतें करीब 20% बढ़ी हैं। ऐसे में कीमतों को कम करने की यह कोशिश सितंबर से नवंबर के त्योहारी सीजन में मांग को बढ़ावा दे सकती है। इस दौरान मिठाई, नमकीन और तली हुई चीजों की मांग आमतौर पर बढ़ जाती है। भारत अपनी जरूरत के करीब दो-तिहाई वेजिटेबल ऑयल का आयात करता है। इसमें मुख्य रूप से पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल और सनफ्लावर ऑयल शामिल हैं। भारत मलेशिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, रूस और यूक्रेन जैसे देशों से खाद्य तेल आयात करता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख