return to news
  1. Gold-Silver Price: मजबूत डॉलर ने सोने-चांदी पर बनाया दबाव, जानें देश के 6 बड़े शहरों का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: मजबूत डॉलर ने सोने-चांदी पर बनाया दबाव, जानें देश के 6 बड़े शहरों का भाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 24, 2026, 08:08 IST

सारांश

सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह डॉलर की मजबूती है, जो जुलाई के बाद से सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख वाले बयानों ने सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की उम्मीदों को और मजबूत किया है।

Gold Silver

Gold-Silver: ऊंची ब्याज दरों से सोना जैसी बिना रिटर्न वाली एसेट्स का आकर्षण कम हो सकता है।

Gold-Silver Price: आज 24 सितंबर को सोने और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। bullions.co.in के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,52,090 रुपये पर आ गई है। कल यानी 23 सितंबर को इसी समय इसकी कीमत 153,620 रुपये थी। दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो इसका भाव भी कम हुआ है। आज चांदी की कीमत घटकर 236,080 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि कल इसी समय यह 239,970 रुपये प्रति किलो थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है भाव?

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां सोना 1.43 फीसदी टूटकर 4,277.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी में 3.20 फीसदी की बड़ी गिरावट नजर आई और यह 63.88 के लेवल तक लुढ़क गया। इंडिया MCX पर सोने की कीमत 151,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं, चांदी का भाव 236,085 प्रति किलो पर था।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • मुंबई: ₹ 151,810 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹151,550 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹152,250 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹151,610 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹151,930 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹152,050 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹235,650 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹235,240 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹236,340 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹235,340 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹235,840 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹236,020 प्रति किलोग्राम

सोने-चांदी में गिरावट की क्या हैं वजहें

सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह डॉलर की मजबूती है, जो जुलाई के बाद से सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख वाले बयानों ने सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की उम्मीदों को और मजबूत किया है। ऊंची ब्याज दरों से सोना जैसी बिना रिटर्न वाली एसेट्स का आकर्षण कम हो सकता है। आगे सोने की दिशा के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियां अहम रहेंगी। निवेशक इससे ब्याज दरों की अगली दिशा के संकेत तलाश रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख